मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

राजस्थान राज्य ओबीसी आयोग का जन संवाद 21 को

मुख्य बिंदु
  • अन्य पिछड़ा वर्ग के संबंध में अध्ययन, उनकी समस्याओं से रूबरू होने के लिए राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग राजनैतिक प्रतिनिधित्व आयोग की ओर से संभाग स्तर पर जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
  • इसी क्रम में उदयपुर में आयोग का जन संवाद कार्यक्रम 21 नवम्बर को सुबह 11 से दोपहर 1.
  • 30 बजे तक जिला परिषद सभागार में होगा।
  • जन संवाद में आयोग अध्यक्ष मदनलाल भाटी, सदस्य गोपालकृष्ण, राजीव सक्सेना, मोहन मोरवाल, पवन मंडाविया तथा अशोक कुमार जैन 20 नवम्बर को उदयपुर आएंगे।
  • दल का रात्रि विश्राम उदयपुर में रहेगा, तथा अगले दिन जन संवाद करेंगे।
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर। अन्य पिछड़ा वर्ग के संबंध में अध्ययन, उनकी समस्याओं से रूबरू होने के लिए राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग राजनैतिक प्रतिनिधित्व आयोग की ओर से संभाग स्तर पर जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में उदयपुर में आयोग का जन संवाद कार्यक्रम 21 नवम्बर को सुबह 11 से दोपहर 1.30 बजे तक जिला परिषद सभागार में होगा।

जन संवाद में आयोग अध्यक्ष मदनलाल भाटी, सदस्य गोपालकृष्ण, राजीव सक्सेना, मोहन मोरवाल, पवन मंडाविया तथा अशोक कुमार जैन 20 नवम्बर को उदयपुर आएंगे।

दल का रात्रि विश्राम उदयपुर में रहेगा, तथा अगले दिन जन संवाद करेंगे। इसमें आमजन के साथ ही राजनैतिक प्रतिनिधि, हितधारक आदि भाग लेंगे