मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

राष्ट्रीय बाल दिवस’ के उपलक्ष्य में जागरूकता शिविर

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशों के क्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता ’राष्ट्रीय बाल दिवस’ के उपलक्ष्य में रेजिडेंसी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
  • एडीजे एवम् सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुलदीप शर्मा ने बताया कि ’राष्ट्रीय बाल दिवस’ के उपलक्ष्य में रेजिडेंसी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आयोजित जागरूकता शिविर में बालिकाओं को बाल विवाह रोको अभियान, पोश अधिनियम, निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर, नालसा पोर्टल, मोबाइल हेल्पलाइन, राष्ट्रीय लोक अदालत, नाल्सा हेल्पलाइन 15100, एलएडीसी योजना, लीगल लिट्रेसी क्लब, जनउपयोगी सेवाओं हेतु 90 दिन के अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
  • प्रधानाचार्य रेजिडेंसी, श्री मुकेश, लीगल लिट्रेसी क्लब इंचार्ज संगीता सोनी, प्रियंका इंद्रावत मंचासीन रहे।
WAf𝕏TGin✉🖨
राष्ट्रीय बाल दिवस’ के उपलक्ष्य में जागरूकता शिविर

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशों के क्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता ’राष्ट्रीय बाल दिवस’ के उपलक्ष्य में रेजिडेंसी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

एडीजे एवम् सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुलदीप शर्मा ने बताया कि ’राष्ट्रीय बाल दिवस’ के उपलक्ष्य में रेजिडेंसी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आयोजित जागरूकता शिविर में बालिकाओं को बाल विवाह रोको अभियान, पोश अधिनियम, निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर, नालसा पोर्टल, मोबाइल हेल्पलाइन, राष्ट्रीय लोक अदालत, नाल्सा हेल्पलाइन 15100, एलएडीसी योजना, लीगल लिट्रेसी क्लब, जनउपयोगी सेवाओं हेतु 90 दिन के अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

इस अवसर पा. प्रधानाचार्य रेजिडेंसी, श्री मुकेश, लीगल लिट्रेसी क्लब इंचार्ज संगीता सोनी, प्रियंका इंद्रावत मंचासीन रहे।

राष्ट्रीय बाल दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय संप्रेषण गृह एवं राजकीय किशोर गृह में भी बालकों हेतु कुलदीप शर्मा एडीजे एवम् सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में सहायक निदेशक के.के. चंद्रवंशी एवं अधीक्षक पंकज पचार उपस्थित रहे। राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर किशोर गृह एवं संप्रेक्षण गृह में आवासित बालकों की पेसिफिक मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की टीम द्वारा जांच भी की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा भी स्कूल में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।