शिल्पकार एवं कलाकार रिकॉर्ड होल्डर डॉ. चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा द्वारा हिंदी साहित्य जगत के प्रख्यात लेखक एवं कवि हरिवंश राय बच्चन की 119वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक अनूठी सूक्ष्म पुस्तिका का निर्माण किया गया।
इस 119 पृष्ठों की सूक्ष्म पुस्तिका में डॉ. चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा ने हरिवंश राय बच्चन का जीवन परिचय, उनकी कालजयी कृति 'मधुशाला', साहित्य जगत में उनके योगदान एवं उनकी उपलब्धियों को अंकित कर उन्हें अनूठे अंदाज में याद किया।
