मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

दिल्ली कार धमाका पीड़ितों को कांग्रेस की श्रद्धांजलि सभा

मुख्य बिंदु
  • दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके में मारे गए सभी निर्दोष लोगों को मंगलवार को “रक्षाबंधन” धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • शर्मा ने कहा कि “यह घटना अत्यंत दुखद है।
  • देश की राजधानी में निर्दोष नागरिकों की मृत्यु हम सभी के लिए पीड़ादायक है।
  • हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें।
  • ” कांग्रेस पार्टी हमेशा मानवीय मूल्यों की रक्षा और आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता के पक्ष में खड़ी रही है।
  • कार्यक्रम में फिरोज अहमद शेख, ओमप्रकाश आगाल, संदीप चित्तौड़ा, पारस जैन, कृपाशंकर मिश्रा, नरेंद्र कुमार जैन, दिनेश साहू, शंकर साहू, चौखा राम सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
WAf𝕏TGin🖨
 दिल्ली कार धमाका पीड़ितों को कांग्रेस की श्रद्धांजलि सभा

दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके में मारे गए सभी निर्दोष लोगों को मंगलवार को “रक्षाबंधन” धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शर्मा ने कहा कि “यह घटना अत्यंत दुखद है। देश की राजधानी में निर्दोष नागरिकों की मृत्यु हम सभी के लिए पीड़ादायक है।

हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें।” कांग्रेस पार्टी हमेशा मानवीय मूल्यों की रक्षा और आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता के पक्ष में खड़ी रही है।

कार्यक्रम में फिरोज अहमद शेख, ओमप्रकाश आगाल, संदीप चित्तौड़ा, पारस जैन, कृपाशंकर मिश्रा, नरेंद्र कुमार जैन, दिनेश साहू, शंकर साहू, चौखा राम सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।