मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

आबकारी विभाग का विशेष अभियान

श्रीगंगानगर में हजारों लीटर वॉश एवं भट्टियां नष्ट

मुख्य बिंदु
  • आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही कर अभियोग दर्ज किए गए।
  • आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन ओपी जैन एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत के सुपरविजन में जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
  • इसी क्रम में श्रीगंगानगर जिले के आबकारी थाना क्षेत्र शहरी व ग्रामीण में कार्रवाई कर 3500 लीटर उत्तेजित वॉश, 6 भट्टियां नष्ट करते हुए 2 अभियोग दर्ज किए।
  • जिले में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच भी की जा रही है।
  • नागौर में ग्राम बोरवड़ के बावरी मोहल्ले में एक मकान से 20 लीटर स्प्रिट बरामद की गई।
  • इस मकान से हथकड़ शराब थैलियों में बेची जा रही थी।
WAf𝕏TGin🖨
आबकारी विभाग का विशेष अभियान

उदयपुर। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही कर अभियोग दर्ज किए गए।

आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन ओपी जैन एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत के सुपरविजन में जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में श्रीगंगानगर जिले के आबकारी थाना क्षेत्र शहरी व ग्रामीण में कार्रवाई कर 3500 लीटर उत्तेजित वॉश, 6 भट्टियां नष्ट करते हुए 2 अभियोग दर्ज किए।

जिले में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच भी की जा रही है। नागौर में ग्राम बोरवड़ के बावरी मोहल्ले में एक मकान से 20 लीटर स्प्रिट बरामद की गई।

इस मकान से हथकड़ शराब थैलियों में बेची जा रही थी। नियमानुसार अभियोग दर्ज किया गया।

पाली में अवैध हथकड़ शराब के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए आबकारी निरोधक दल ने 9 अभियोग दर्ज किए। हनुमानगढ में सिरसा बायपास रोड़ भादरा में नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की गई।

इसी प्रकार प्रदेश के समस्त जिलों में भी विशेष निरोधात्मक अभियान के नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है। समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टोलरेंस की नीति के तहत अवैध मदिरा पर कार्यवाही की जा रही है।