मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

प्रताप वारियर्स, महाराणा किंग्स और चेतक स्टालिन्स ने जीते अपने मैच

पुनीत श्रीमाली, मोहित पंवार और प्रांजल शुक्ला को मेन ऑफ द मैच

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर प्रीमियर लीग सीजन-2 के तहत रविवार को खेले गए मैचेस में प्रताप वॉरियर्स ने बागौर रॉयल्स को 5 रन से हराया।
  • पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रताप वॉरियर्स ने निर्धारित ओवर्स में 170 रन बनाए।
  • जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बागौर रॉयल्स निर्धारित ओवर्स में 165 ही बना सकी।
  • मैन ऑफ द मैच पुनीत श्रीमाली रहे।
  • आयोजन सचिव अनिरुद्ध सांखला ने बताया कि इक्विटास बैंक के सहयोग से हुए आयोजन में दूसरे मैच में महाराणा किंग्स ने लेक टाइटंस को 9 विकेट से हराया।
  • मैन ऑफ द मैच मोहित पंवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धुंआधार 32 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली और 1 विकेट लिया।
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर। उदयपुर प्रीमियर लीग सीजन-2 के तहत रविवार को खेले गए मैचेस में प्रताप वॉरियर्स ने बागौर रॉयल्स को 5 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रताप वॉरियर्स ने निर्धारित ओवर्स में 170 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बागौर रॉयल्स निर्धारित ओवर्स में 165 ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच पुनीत श्रीमाली रहे।

आयोजन सचिव अनिरुद्ध सांखला ने बताया कि इक्विटास बैंक के सहयोग से हुए आयोजन में दूसरे मैच में महाराणा किंग्स ने लेक टाइटंस को 9 विकेट से हराया।

मैन ऑफ द मैच मोहित पंवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धुंआधार 32 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली और 1 विकेट लिया। तीसरे मैच में चेतक स्टालिन्स ने गणगौर वॉरियर्स को 5 रनों से हराया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गणगौर वॉरियर्स की टीम 130 रन पर ऑल आउट हो गई। प्रांजल शुक्ला ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी चेतक स्टालिन्स की टीम ने नीलेश देवड़ा के नाबाद अर्धशतक के बदौलत 5 विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच प्रांजल शुक्ला रहे।

मुख्य अतिथि डेजर्ट पर्ल वेडिंग्स के गजराज सिंह राजावत ने मन ऑफ द मैच को सम्मानित किया।