मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 16 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

तीन दिवसीय उदयपुर टेल्स इंटरनेशनल स्टोरीटेलिंग फेस्टिवल’ का 8वां संस्करण 8 जनवरी से, सजेगी किस्सागोई की महफिल’

पंकज त्रिपाठी, काजोल देवगन और कैरेबियाई किस्सागो बैडेन प्रिंस समेत देश-विदेश की कई नामचीन हस्तियां करेंगी शिरकत; सेंट्रल जेल के बंदी भी पेश करेंगे अपनी कहानियां और संगीत

WAf𝕏TGin✉🖨
तीन दिवसीय उदयपुर टेल्स इंटरनेशनल स्टोरीटेलिंग फेस्टिवल’ का 8वां संस्करण 8 जनवरी से, सजेगी किस्सागोई की महफिल’

उदयपुर। मौखिक किस्सागोई (ओरल स्टोरीटेलिंग) की सदियों पुरानी और समृद्ध परंपरा को जीवंत रखने वाला प्रतिष्ठित ‘उदयपुर टेल्स इंटरनेशनल का तीन दिवसीय स्टोरीटेलिंग फेस्टिवल’ का 8वां संस्करण 8, 9 और 10 जनवरी, 2027 को झीलों की नगरी उदयपुर में किया जाएगा।उदयपुर टेल्स की सह-संस्थापक सुष्मिता सिंघा ने बताया कि इस बार के संस्करण में सिनेमा, साहित्य, कला और सैन्य जगत की कई दिग्गज हस्तियां श्रोताओं को कहानियों की दुनिया की सैर कराएंगी।

इस बार महोत्सव में प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी, अभिनेत्री काजोल देवगन, मीता वशिष्ठ, आकाश खुराना, लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. सिंह (सेवानिवृत्त), दिव्य निधि शर्मा, वलेंटीना त्रिवेदी, मधुर शर्मा, आर्थी मुथन्ना, हिमांशु बाजपेयी, चिन्मयी त्रिपाठी, पृथ्वीराज चौधरी, अनीशा मोटवानी, जयश्री और सिमरन नागवानी शामिल हैं।

इसके अलावा, भारत में पहली बार प्रस्तुति देने आ रहे कैरेबियाई किस्सागो बैडेन प्रिंस बच्चों और बड़ों के लिए विशेष सत्रों में अपनी कला का जादू बिखेरेंगे।उदयपुर टेल्स इंटरनेशनल के सलिल भण्डारी ने बताया कि समावेशिता (इंक्लूसिविटी) इस फेस्टिवल की मुख्य थीम रही है।

इसी कड़ी में इस बार एक अनूठी पहल के तहत उदयपुर सेंट्रल जेल के बंदी भी एक कलाकार के रूप में मंच साझा करेंगे और अपनी कहानियां व संगीत प्रस्तुत करेंगे।

इसके अतिरिक्त, दृष्टिबाधित विद्यालयों के छात्रों की भागीदारी और सत्रों के दौरान साइन लैंग्वेज (सांकेतिक भाषा) की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उभरती प्रतिभाओं को मंच देने के लिए ओपन-माइक सेगमेंट श्जमघटश् और बच्चों की स्टोरीटेलिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

साथ ही, कला के क्षेत्र में दीर्घकालिक योगदान के लिए दो विशिष्ट किस्सागो को श्मास्टर स्टोरीटेलर्सश् सम्मान से नवाजा जाएगा।सुष्मिता सिंघा ने बताया कि आज जब तकनीक और एआई (।प्) कहानियों को कहने और सुनने के तरीकों को बदल रहे हैं, तब आमने-सामने बैठकर मानवीय आवाज की आत्मीयता को सहेजना और भी जरूरी हो गया है।

किस्सागो और श्रोताओं के बीच गहरा जुड़ाव बनाए रखने के लिए वयस्कों के सत्रों में श्रोताओं की संख्या 350 से 400 तक सीमित रखी गई है।

महोत्सव में समकालीन, रोमांस, दास्तानगोई, इतिहास, रहस्य, हॉरर, थ्रिलर और लोक कथाओं जैसी विविध शैलियों की कहानियां सुनने को मिलेंगी।फेस्टिवल को लेकर उत्साहित वरिष्ठ अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने कहा कि हर कहानी में हमें महसूस कराने, सोचने और किसी दूसरे की नजर से दुनिया को देखने की शक्ति होती है।

मौखिक किस्सागोई में आवाज, भावना और श्रोता के बीच उस पल बनने वाले जुड़ाव का एक खास जादू होता है।उदयपुर टेल्स इंटरनेशनल स्टोरीटेलिंग फेस्टिवल एक बार फिर अपने नए संस्करण के साथ लौटने का वादा करता है, जहाँ कहानियाँ केवल सुनाई नहीं जातीं, बल्कि श्रोताओं को उनसे जुड़ने और उनका हिस्सा बनने का अवसर भी देती हैं।

यह महोत्सव मौखिक कहानी कहने की परंपरा को सहेजने और आगे बढ़ाने पर अपना विशेष जोर देता है, ताकि आपस में बैठकर बोलने और सुनने की उस अनूठी आत्मीयता को जीवित रखा जा सके, जो हमें अपनी कहानियाँ साझा करने और दूसरों की कहानियाँ सुनने की हमारी सहज मानवीय आवश्यकता से जोड़ती है।