मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

वानेरश्वर गरबा मंडल द्वारा आयोजित किये भारत जानो प्रतियोगिता व शस्त्र पूजन कार्यक्रम

मुख्य बिंदु
  • वानेश्वर गरबा मंडल द्वारा बच्चो के लिये अनोखी भारत जानो प्रतियोगिता व शस्त्र पुजन कार्यक्रम वानेश्वर गरबा मंडल द्वारा आयोजित किया गया।
  • मंडल के महासचिव अरविंद जारोली ने बताया गरबा मंडल द्वारा पिछले 4 वर्षो से गरबा आयोजन के साथ यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
  • जिसमें कनिष्ठ वर्ग के कक्षा - 5 से 8वीं तक व वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 11वीं तक के बच्चे भाग लेते है।
  • समिति अध्यक्ष देवकिशन मेनारिया ने बताया आयोजित प्रतियोगिता में 204 बच्चों ने भाग लिया।
  • इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को प्राचीन भारत रामायण, महाभारत से जुड़े सनातन संस्कृति से संबधित प्रश्न पुछकर उनसे परिचित कराने मुख्य उदे्श्य है।
  • कौशिक, ललित सेन, विरेन्द्र शर्मा, उर्मिला शर्मा, चन्द्रकलां व अनिल जयसवाल ने परिवीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दी।
WAf𝕏TGin✉🖨
वानेरश्वर गरबा मंडल द्वारा आयोजित किये भारत जानो प्रतियोगिता व शस्त्र पूजन कार्यक्रम

उदयपुर । वानेश्वर गरबा मंडल द्वारा बच्चो के लिये अनोखी भारत जानो प्रतियोगिता व शस्त्र पुजन कार्यक्रम वानेश्वर गरबा मंडल द्वारा आयोजित किया गया।

मंडल के महासचिव अरविंद जारोली ने बताया गरबा मंडल द्वारा पिछले 4 वर्षो से गरबा आयोजन के साथ यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें कनिष्ठ वर्ग के कक्षा - 5 से 8वीं तक व वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 11वीं तक के बच्चे भाग लेते है।

समिति अध्यक्ष देवकिशन मेनारिया ने बताया आयोजित प्रतियोगिता में 204 बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को प्राचीन भारत रामायण, महाभारत से जुड़े सनातन संस्कृति से संबधित प्रश्न पुछकर उनसे परिचित कराने मुख्य उदे्श्य है।

आयोजित परिक्षा में डॉ. सुरेश जोशी, वी.एस. कौशिक, ललित सेन, विरेन्द्र शर्मा, उर्मिला शर्मा, चन्द्रकलां व अनिल जयसवाल ने परिवीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दी।

महासचिव अरविंद जारोली ने बताया की 30 सितम्बर अष्ठमी के दिन रात्रि में शस्त्र पुजन का आयोजन किया गया। समाज को शस्त्र एवं शास्त्र की शिक्षा देने के लिये सनातन की परम्परा रही है।

अंहिसा परमोधर्म, र्धम अंहिसा त्थेव, च यह पुर्ण वाक्य है। इसका समाज को आभास कराना ही नवदुर्गा के दिनों मंें शक्ति आराधना का मुल मंत्र है।

यह बात मुख्य वक्ता डॉ. भारत भूषण ने अपने संबोधन में कही। समाज को शक्तीशाली बनाना ही सबसे महत्तवपूर्ण है।

आज गरबा मंडल द्वारा शस्त्र और शास्त्र दोनो का आयोजन किया गया।