मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत

मुख्य बिंदु
  • ठगी के शिकार घरेलू बचत जमाकर्ताओं को न्याय दिलाने की मांग को लेकर रविवार से प्रधानमंत्री के नाम संयुक्त पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की गई।
  • यह पहल राष्ट्रीय निवेशक संघ के तत्वावधान में की गई, जिसमें आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव निवेशक संघ, संजीवनी निवेशक संघ, भविष्य कोऑपरेटिव निवेशक संघ, संयुक्त निवेशक मोर्चा और ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवारों सहित अनेक निवेशक, अभिकर्ता और एडवाइजर्स शामिल हुए।
  • अभियान का शुभारंभ गुलाब बाग गांधी चौक से हुआ, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित पोस्टकार्ड लिखकर भेजे गए।
  • प्रतिभागियों ने मांग की कि देशभर के करोड़ों ठगी पीड़ित जमाकर्ताओं को उनके न्यायपूर्ण अधिकार दिलाए जाएँ।
  • संघ के संस्थापक एडवोकेट भरत कुमावत ने बताया कि बड़ी संख्या में निवेशकों ने पोस्टकार्ड लिखकर इस मुहिम को समर्थन दिया।
  • उन्होंने जानकारी दी कि निवेशकों की अगली बैठक सोमवार शाम 5 बजे महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित की जाएगी।
WAf𝕏TGin✉🖨
प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत

उदयपुर। ठगी के शिकार घरेलू बचत जमाकर्ताओं को न्याय दिलाने की मांग को लेकर रविवार से प्रधानमंत्री के नाम संयुक्त पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की गई। यह पहल राष्ट्रीय निवेशक संघ के तत्वावधान में की गई, जिसमें आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव निवेशक संघ, संजीवनी निवेशक संघ, भविष्य कोऑपरेटिव निवेशक संघ, संयुक्त निवेशक मोर्चा और ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवारों सहित अनेक निवेशक, अभिकर्ता और एडवाइजर्स शामिल हुए।

अभियान का शुभारंभ गुलाब बाग गांधी चौक से हुआ, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित पोस्टकार्ड लिखकर भेजे गए। प्रतिभागियों ने मांग की कि देशभर के करोड़ों ठगी पीड़ित जमाकर्ताओं को उनके न्यायपूर्ण अधिकार दिलाए जाएँ।

संघ के संस्थापक एडवोकेट भरत कुमावत ने बताया कि बड़ी संख्या में निवेशकों ने पोस्टकार्ड लिखकर इस मुहिम को समर्थन दिया। उन्होंने जानकारी दी कि निवेशकों की अगली बैठक सोमवार शाम 5 बजे महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित की जाएगी।