मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर में निराश्रित बाल गृह की स्थापना पहली प्राथमिकता - डॉ चंद्रगुप्त सिंह चौहान

राजस्थान बाल सलाहकार समूह (R CAG) की नवीन राज्य स्तरीय कार्यकारिणी घोषित डॉ चंद्रगुप्त सिंह चौहान अध्यक्ष व डॉ शैलेन्द्र पंड्या महासचिव मनोनीत  

राजस्थान बाल सलाहकार समूह (R CAG) की नवीन राज्य स्तरीय कार्यकारिणी घोषित डॉ चंद्रगुप्त सिंह चौहान अध्यक्ष व डॉ शैलेन्द्र पंड्या महासचिव मनोनीत

WAf𝕏TGin🖨
उदयपुर में निराश्रित बाल गृह की स्थापना पहली प्राथमिकता - डॉ चंद्रगुप्त सिंह चौहान

उदयपुर। राजस्थान चाइल्ड एडवाइजरी ग्रुप (सी- केग) के नव मनोनीत अध्यक्ष डॉ चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता उदयपुर में निराश्रित बाल गृह की पुनः स्थापना करना होगी।

शहर में विभिन्न स्थानों पर भिक्षावृत्ति करने वाले बालकों सहित अन्य निराश्रित बालकों को रखा जा सके।

बैठक में सदस्यों ने इस बात पर गंभीर चिंता व्यक्त की थी कि तीन वर्ष पूर्व तक उदयपुर में करीब बीस एनजीओ की ओर से बाल निराश्रित गृह संचालित किए जा रहे थे, जिनमें करीब आठ सौ अधिक बालकों को रखे जाने की सुविधा थी, लेकिन वर्तमान में अभी एक भी नहीं।

इससे पूर्व शनिवार को सी - केग़ की बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष शिक्षाविद शरद पुरोहित के प्रस्ताव पर डॉ चंद्रगुप्त सिंह चौहान को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

सभी सदस्यों से विचार विमर्श के बाद अध्यक्ष चौहान ने अपनी प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी घोषित कर दी।

राजस्थान बाल सलाहकार समूह की राज्य स्तरीय कार्यकारिणी में शरद चंद्र पुरोहित व राजकुमारी भार्गव को संरक्षक, डॉ चन्द्रगुप्त सिंह चौहान अध्यक्ष, डॉ शैलेंद्र पंड्या महासचिव, ध्रुव कुमार कविया (अलवर), डॉ राजश्री गांधी, शिव जी गोड, श्रीमती नुसरत नकवी (अजमेर), अखिलेश माहेश्वरी (जयपुर) को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप रवानी के साथ ही कार्यालय मंत्री सखाराम, प्रवक्ता पद पर चंचल अग्रवाल (उदयपुर) व गोविंद जांगिड़ (जयपुर), जनसंपर्क अधिकारी पद पर पवन त्रिवेदी (डूंगरपुर) को मनोनीत किया गया है।