मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन बिजली, पानी व चिकित्सा सेवाओं की जानी प्रगति

मुख्य बिंदु
  • जनहित से जुड़े प्रमुख तीन विभाग बिजली, पेयजल एवं चिकित्सा विभाग की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में जिला कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
  • बैठक में कलक्टर ने विभागीय अधिकारियों के साथ फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति और संपर्क पोर्टल लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की।
  • कलक्टर मेहता ने संपर्क पोर्टल पर अधिक पेंडेंसी वाले अधिकारियों को चेतावनी स्वरूप चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए साथ ही तीनों विभागों की बजट घोषणाओं की प्रगति की भी समीक्षा की।
  • बैठक में जिले के जल जीवन मिशन के कार्यों के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश एसई रविन्द्र चौधरी को दिए गए।
  • मीणा ने आरआरडीएस योजना की प्रगति, कृषि कनेक्शन की वर्तमान स्थिति तथा प्रधानमंत्री कुसुम योजना के क्रियान्वयन पर जानकारी दी।
  • मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.
WAf𝕏TGin🖨
साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन बिजली, पानी व चिकित्सा सेवाओं की जानी प्रगति

उदयपुर। जनहित से जुड़े प्रमुख तीन विभाग बिजली, पेयजल एवं चिकित्सा विभाग की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में जिला कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में कलक्टर ने विभागीय अधिकारियों के साथ फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति और संपर्क पोर्टल लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की।

कलक्टर मेहता ने संपर्क पोर्टल पर अधिक पेंडेंसी वाले अधिकारियों को चेतावनी स्वरूप चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए साथ ही तीनों विभागों की बजट घोषणाओं की प्रगति की भी समीक्षा की।

बैठक में जिले के जल जीवन मिशन के कार्यों के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश एसई रविन्द्र चौधरी को दिए गए।

बिजली विभाग के एसई के.आर. मीणा ने आरआरडीएस योजना की प्रगति, कृषि कनेक्शन की वर्तमान स्थिति तथा प्रधानमंत्री कुसुम योजना के क्रियान्वयन पर जानकारी दी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु उठाए गए कदमों की जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि विभाग सतर्कता बरते और आमजन को मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूक करने के प्रयासों को और सघन बनाए।

उन्होंने चिकित्सा विभाग अंर्तगत चिन्हित जर्जर भवनों को शीघ्र ध्वस्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए।