मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर में शनिवार को मिले 12 कोरोना मरीज

/उदयपुर जिले में शनिवार सुबह प्राप्त हुई रिपोर्ट में 12 मरीज कोरोना पॉजीटिव पाये गये।

WAf𝕏TGin🖨
उदयपुर में शनिवार को मिले 12 कोरोना मरीज

उदयपुर, /उदयपुर जिले में शनिवार सुबह प्राप्त हुई रिपोर्ट में 12 मरीज कोरोना पॉजीटिव पाये गये।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि शनिवार सुबह जिले के 542 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट अनुसार 530 व्यक्ति नेगेटिव है और 12 व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। उदयपुर में अब तक कुल पॉजीटिव संख्या 458 हो चुकी है। इन कोरोना पॉजीटिव में 2 नए संक्रमित (हिरण मगरी और सूरजपोल से), 3 प्रवासी (2 मावली और 1 वरली जगत से), 6 प्रवासी कॉन्टेक्ट्स व 1 एमबीजीएच स्टाफ है।