मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सेवा के जज्बे से बना योजनाओं तक हर आमोखास की पहुंच का सेतु

पंचायत समिति मुख्यालयों पर सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित

मुख्य बिंदु
  • राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश भर में चलाए जा रहे विकसित भारत- जन सेवा अभियान 2026 के तहत शनिवार से जिले की सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित हुए।
  • सेवा के जज्बे के साथ आयोजित यह शिविर राजकीय योजनाओं तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की हर आमोखास की पहुंच सुनिश्चित करने के सेतु सिद्ध हो रहे हैं।
  • राज्य में सुशासन, जनसेवा और सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक विकसित भारत-जन सेवा अभियान चलाया जा रहा है।
  • इसी अभियान के तहत शनिवार से जिले की प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय पर सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर आयोजित हुए।
  • यह शिविर 25 सितम्बर तक चलेंगे।
WAf𝕏TGin🖨
सेवा के जज्बे से बना योजनाओं तक हर आमोखास की पहुंच का सेतु

उदयपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश भर में चलाए जा रहे विकसित भारत- जन सेवा अभियान 2026 के तहत शनिवार से जिले की सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित हुए।

सेवा के जज्बे के साथ आयोजित यह शिविर राजकीय योजनाओं तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की हर आमोखास की पहुंच सुनिश्चित करने के सेतु सिद्ध हो रहे हैं।

राज्य में सुशासन, जनसेवा और सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक विकसित भारत-जन सेवा अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत शनिवार से जिले की प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय पर सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर आयोजित हुए। यह शिविर 25 सितम्बर तक चलेंगे।

शिविरों में पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, राजस्व, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, रसद विभाग, विद्युत, पेयजल, सिंचाई, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर आमजन को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनके आवेदन एवं समस्याओं का समाधान करेंगे।इसी कड़ी में पंचायत समिति बड़गांव का शिविर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चिकलवास परिसर में प्रारंभ हुआ।

उपखण्ड अधिकारी मनसुख डामोर और विकास अधिकारी अजीत मीणा के निर्देशन में ग्रामीणों की समस्याओं का हाथों हाथ निस्तारण किया गया।

आधार कार्ड संशोधन, जन आधार, पेंशन सत्यापन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत कार्ड, राशन कार्ड, कृषि अनुदान सहित अन्य विभागीय योजनाओं से संबंधित कार्य संपादित किए गए।

इसी प्रकार जिले की अन्य सभी पंचायत समितियों में भी शिविर आयोजित हुए।