मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर राजमहल में दिवंगत राजमाता साहिबा विजयराज कुमारी मेवाड़ को

जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक पदाधिकारियों ने दी पुष्पांजलि

मुख्य बिंदु
  • मेवाड़ की दिवंगत राजमाता साहिबा विजयराज कुमारी मेवाड़ के निधन पर उदयपुर राजमहल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मेवाड़ सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं, सामाजिक पदाधिकारियों, उदयपुर पत्रकार संघ के सदस्यों एवं क्षत्रिय समाज के विभिन्न घरानों के सदस्यों ने उपस्थित होकर राजमाता साहिबा को पुष्पांजलि अर्पित की और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
  • श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित गणमान्यजनों ने श्रीजी हुजूर डॉ.
  • लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ एवं मेवाड़ राजपरिवार के सदस्यों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उन्हें ढांढस बंधाया।
  • उपस्थितजनों ने राजमाता साहिबा के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक योगदान को स्मरण किया।
WAf𝕏TGin🖨
उदयपुर राजमहल में दिवंगत राजमाता साहिबा विजयराज कुमारी मेवाड़ को

उदयपुर । मेवाड़ की दिवंगत राजमाता साहिबा विजयराज कुमारी मेवाड़ के निधन पर उदयपुर राजमहल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मेवाड़ सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं, सामाजिक पदाधिकारियों, उदयपुर पत्रकार संघ के सदस्यों एवं क्षत्रिय समाज के विभिन्न घरानों के सदस्यों ने उपस्थित होकर राजमाता साहिबा को पुष्पांजलि अर्पित की और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित गणमान्यजनों ने श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ एवं मेवाड़ राजपरिवार के सदस्यों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उन्हें ढांढस बंधाया। उपस्थितजनों ने राजमाता साहिबा के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक योगदान को स्मरण किया।

श्रद्धांजलि सभा में माननीय गजेन्द्र सिंह शेखावत, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री, भारत सरकार, अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री अरविंद दवे, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वैभव गहलोत, राजस्थान से राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर के पूर्व सांसद अर्जुन लाल मीणा, भाजपा उदयपुर शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, पूर्व ओएसडी मुख्यमंत्री पंजाब अंकित बंसल, प्रोफेसर शिवसिंह सारंगदेवोत, इंद्रपाल सिंह मथारू, आईएफएस, अध्यक्ष, विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति, सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त संगम प्रयाग से शिवशक्ति पीठ पीठाधीश्वर स्वामी गंगाधर जी महाराज, झूलेलाल सिंधी पंचायत समाज के पदाधिकारियों, भीलवाड़ा से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री मोहम्मद आसिफ, इंदौर से पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. सुनील व्यास आदि ने भी उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित कर राजमाता साहिबा के निधन को मेवाड़ राजपरिवार एवं समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक व्यक्त किया तथा शोकाकुल राजपरिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।