उदयपुर। संस्कृतभारती, उदयपुर द्वारा विश्व संस्कृत दिवस एवं संस्कृत सप्ताह के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
श्लोक पाठ, समूह गीत और श्लोक आधारित चित्रकला प्रतियोगिताओं में शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाषा की शुद्धता, गायन कला और सृजनात्मकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
सभी विजेता प्रतिभागियों को आगामी 28 सितंबर को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के बप्पा रावल सभागार में होने वाले भव्य संस्कृत सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक श्रीयांश कंसारा ने बताया कि -श्लोक प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग में जीएनपीएस की अमाया ओझा प्रथम और स्कॉलर्स एरेना की नियति चौबीसा द्वितीय रहीं। डीपीएस की प्रिशा शर्मा तथा रॉकवुड्स की कविशा चौधरी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। वरिष्ठ वर्ग में डीपीएस की मेदिनी आमेटा ने प्रथम, एमएमपीएस की द्युति दीक्षित ने द्वितीय और एमएमपीएस के सिद्धार्थ धोंधड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
-संस्कृत समूह गीत प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग में हैप्पी होम की अंकिता कुंवर एवं समूह प्रथम, डीपीएस की दुर्गा शेट्टी एवं समूह द्वितीय तथा संत एंथनी की अनन्या कटारिया एवं समूह तृतीय स्थान पर रहे।
वरिष्ठ वर्ग में सेंट एंथनी के अनुग्रह डामोर एवं समूह ने प्रथम स्थान हासिल किया। डीपीएस की ईशा अरोड़ा, नीरजा मोदी स्कूल की प्राची मुखी, स्कॉलर्स एरेना की मेघना साहू तथा महाराणा आचार्य संस्कृत महाविद्यालय की समृद्धि के समूह संयुक्त रूप से द्वितीय रहे।
सीडलिंग मॉडर्न स्कूल की भवि साहू एवं समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
-श्लोक आधारित चित्रकला प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग में एमएमपीएस की रिद्धि रंजन प्रथम रहीं। वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय (सवीना) की हितांशी मेघवाल तथा सीडलिंग मॉडर्न स्कूल की जिया निभनानी द्वितीय रहीं।
मिरांडा स्कूल के कुंदन सिंह देवड़ा, संत एंथनी की हविष्का और संत जोसफ के मोहम्मद तफसीर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग में आलोक स्कूल (हिरण मगरी) के उदय धाकड़ प्रथम रहे।
सेंट्रल एकेडमी की हुविष्का शर्मा तथा डीपीएस की इशा परदेशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रॉकवुड्स की अन्वी लोढ़ा, जीएनपीएस की नेहल शर्मा और सीडलिंग मॉडर्न स्कूल की विभूति जैन संयुक्त रूप से तृतीय रहीं।
मेधावी विद्यार्थियों और शोधार्थियों को मिलेगा 'महर्षि पाणिनि पुरस्कार' —संस्कृत भारती के तत्वावधान में 28 सितंबर को सायं 4:00 बजे बप्पा रावल सभागार में पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह आयोजित होगा। समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र व विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।
इसके साथ ही कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में संस्कृत में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों और संस्कृत विषय में पीएचडी करने वाले शोधार्थियों को 'महर्षि पाणिनि पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, संस्कृत भाषा और भारतीय संस्कृति के संवर्धन में विशेष योगदान देने वाली विभूति को 'संस्कृति गौरव सम्मान' प्रदान किया जाएगा।