मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

राधाष्टमी पर वृंदावन-सी सजी झांकी, 501 किलो केले का लगाया भोग

छोटी-छोटी कन्याएं बनीं राधारानी, महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

मुख्य बिंदु
  • राधाष्टमी के पावन अवसर पर मन्नत वाले राजा के दरबार में भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
  • मंदिर परिसर को वृंदावन की थीम पर भव्य रूप से सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया।
  • इस अवसर पर राधारानी की मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
  • राधाष्टमी के उपलक्ष्य में मन्नत वाले राजा को महाप्रसाद के साथ 501 किलो केले का विशेष भोग अर्पित किया गया।
  • आयोजन के दौरान छोटी-छोटी कन्याएं राधा का स्वरूप धारण कर पहुंचीं।
  • कन्याओं का विशेष स्वागत करते हुए उन्हें उपहार प्रदान किए गए।
WAf𝕏TGin🖨
राधाष्टमी पर वृंदावन-सी सजी झांकी, 501 किलो केले का लगाया भोग

उदयपुर। राधाष्टमी के पावन अवसर पर मन्नत वाले राजा के दरबार में भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंदिर परिसर को वृंदावन की थीम पर भव्य रूप से सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया। इस अवसर पर राधारानी की मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

राधाष्टमी के उपलक्ष्य में मन्नत वाले राजा को महाप्रसाद के साथ 501 किलो केले का विशेष भोग अर्पित किया गया। आयोजन के दौरान छोटी-छोटी कन्याएं राधा का स्वरूप धारण कर पहुंचीं। कन्याओं का विशेष स्वागत करते हुए उन्हें उपहार प्रदान किए गए। राधारानी के स्वरूप में सजी बच्चियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।

पूरे परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं के लिए विशेष महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें उदयपुरवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आरती का लाभ लिया और मन्नत वाले राजा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

आयोजन समिति के अनुसार राधाष्टमी पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य श्रद्धालुओं को राधा-कृष्ण की भक्ति से जोड़ना और धार्मिक उत्सव को उत्साहपूर्वक मनाना रहा।