मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

विकसित भारत जन सेवा अभियान में ग्रामीणों को मौके पर मिली राहत

सेवा सेतु शिविर में योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाकर किया समस्याओं का समाधान

मुख्य बिंदु
  • ग्रामीणों को मौके पर ही राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत जन सेवा अभियान-2026 के तहत सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
  • शनिवार को कुराबड़ में शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया गया।
  • विकास अधिकारी जितेन्द्र सिंह राजावत ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
  • शिविर में कई ऐसे मामले सामने आए, जिनका त्वरित तकनीकी एवं प्रशासनिक तालमेल से मौके पर ही समाधान किया गया।
  • खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ मिला-कास्या ग्राम पंचायत परमदा निवासी कुस्या बाई पिछले कई वर्षों से खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत राशन नहीं मिलने से परेशान थीं।
  • शिविर में उनकी समस्या सामने आने पर विकास अधिकारी के निर्देश पर खाद्य विभाग को दस्तावेज प्रस्तुत कराए गए।
WAf𝕏TGin🖨
विकसित भारत जन सेवा अभियान में ग्रामीणों को मौके पर मिली राहत

उदयपुर। ग्रामीणों को मौके पर ही राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत जन सेवा अभियान-2026 के तहत सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

शनिवार को कुराबड़ में शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया गया।विकास अधिकारी जितेन्द्र सिंह राजावत ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

शिविर में कई ऐसे मामले सामने आए, जिनका त्वरित तकनीकी एवं प्रशासनिक तालमेल से मौके पर ही समाधान किया गया।खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ मिला-कास्या ग्राम पंचायत परमदा निवासी कुस्या बाई पिछले कई वर्षों से खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत राशन नहीं मिलने से परेशान थीं।

शिविर में उनकी समस्या सामने आने पर विकास अधिकारी के निर्देश पर खाद्य विभाग को दस्तावेज प्रस्तुत कराए गए।

आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ दिलाया गया।पेंशन और पालनहार योजना का मिला लाभ-शिविर में चम्पत बाई निवासी गुड़ली विधवा पेंशन के लिए आवेदन करने पहुंचीं।

ई-मित्र के माध्यम से आवेदन करने पर तकनीकी कारणों से आवेदन नहीं हो पा रहा था। वहीं उनकी पुत्री को पालनहार योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिविर में ही विधवा पेंशन के लिए आवेदन करवाकर स्वीकृति जारी की गई तथा पुत्री के पालनहार योजना में भी आवेदन करवाकर उसे योजना से लाभान्वित किया गया।