मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

15 नवम्बर को रामेश्वरम् जाने वाली रेल स्थगित

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना, 2019 के तहत 15 नवंबर को बीकानेर से रामेश्वरम् जाने वाली रेल को नगरीय निकायों के मतदान के मद्देनजर स्थगित

WAf𝕏TGin🖨
15 नवम्बर को रामेश्वरम् जाने वाली रेल  स्थगित

उदयपुर, वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना, 2019 के तहत 15 नवंबर को बीकानेर से रामेश्वरम् जाने वाली रेल को नगरीय निकायों के मतदान के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है।

देवस्थान आयुक्त कृष्ण कुणाल ने बताया कि 16 नवंबर को नगरीय निकायों के निर्वाचन हैं तथा टेªन के रुट पर 31 नगरीय निकाय ऐसे है जिनमें यह मतदान होना है। ऐसे में कोई भी यात्री मतदान से वंचित नहीं रहे इस दृष्टि से टेªन को स्थगित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस टेªन में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चुरू, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, सिरोही, पाली, जैसलमेर, अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, राजसमन्द, डूँगरपुर के 965 यात्री यात्रा करने वाले थे। टेªन चलाने की नई तिथि की सूचना यात्रियों को पृथक से उनके मोबाईल पर दी जायेगी।