उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए चल रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही जारी है।
प्रदेश में वाॅश, हथकड़ मदिरा सहित अन्य राज्य की मदिरा पर भी कार्रवाई की जा रही है उदयपुर में गैर लाईसंेसी हिल्यूजन कैफे पर दबिश की कार्रवाई में प्रिमियम ब्रांड की होगार्डन बीयर सहित 102 बीयर जब्त की गई।632 अभियोग दर्ज, 224 गिरफ्तारआबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 20 सितंबर 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 632 अभियोग दर्ज किए गए है।
प्रदेश में देशी मदिरा 4 लाख 21 हजार 746 रूपए लागत की 1533 लीटर, भारत निर्मित विदेशी मदिरा 73 लाख 57 हजार 400 रूपए की 7332 लीटर, बीयर 89 हजार 898 रूपए की 413 लीटर, हथकड़ शराब 4811 लीटर एवं स्प्रिट 350 लीटर जब्त किया गया है।
इसी क्रम में वाॅश एक लाख 90 हजार 738 लीटर नष्ट किया गया है।
प्रदेश में अभियान के तहत एक बड़ा वाहन, 5 चार पहिया वाहन, 22 दुपहिया वाहन सहित 28 वाहन जब्त किए है साथ ही अवैध मदिरा से संबंधित 224 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।उदयपुर में कैफे संचालक गिरफ्तारप्रदेश में आबकारी निरोधक दलों की कार्रवाई के तहत उदयपुर में आबकारी अधिकारी विकास चारण के नेतृत्व में प्रहराधिकारी दौलत सिंह ने नाथावतों का गुड़ा स्थित हिल्यूजन कैफे में दबिश देते हुए प्रिमियम ब्रांड की होगार्डन बीयर सहित 102 बीयर जब्त की गई।
मौके से गैर लाईसेंसी कैफे संचालक तेजेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है, कैफे मालिक राही नागर की तलाश की जा रही है। कार्रवाई में होमगार्ड सुरेश का सहयोग रहा।इसी प्रकार नागौर में दबिश कार्रवाई मंे 250 लीटर वाॅश नष्ट करते हुए 65 लीटर अवैध हथकड़ मदिरा जब्त की गई।
झालवाड़ में मोटरसाईकल पर 35 देशी मदिरा के पव्वे ले जाते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बांसवाड़ा मंे 950 लीटर वाॅश नष्ट करते हुए 5 अभियोग दर्ज किए गए।
इसी प्रकार प्रदेश के समस्त जिलों में भी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है।
समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।
