मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

आबकारी आयुक्त के निर्देशन में अवैध मदिरा पर कार्रवाई

ब्यावर व जयपुर में नाकाबंदी कर अवैध अंग्रेजी मदिरा की जब्त

मुख्य बिंदु
  • आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए चल रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही जारी है।
  • प्रदेश में वाॅश, हथकड़ मदिरा सहित अन्य राज्य की मदिरा पर भी कार्रवाई की जा रही है ब्यावर एवं जयपुर में नाकाबंदी कर अवैध अंग्रेजी मदिरा जब्त की गई।
  • 673 अभियोग दर्ज, 243 गिरफ्तारआबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 21 सितंबर 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 673 अभियोग दर्ज किए गए है।
  • प्रदेश में देशी मदिरा 4 लाख 46 हजार 645 रूपए लागत की 1644 लीटर, भारत निर्मित विदेशी मदिरा एक करोड़ 75 हजार 580 रूपए की 10050 लीटर, बीयर एक लाख 4 हजार 932 रूपए की 479 लीटर, हथकड़ शराब 6503 लीटर एवं स्प्रिट 350 लीटर जब्त किया गया है।
  • इसी क्रम में वाॅश 2 लाख 8 हजार 898 लीटर नष्ट किया गया है।
WAf𝕏TGin🖨
आबकारी आयुक्त के निर्देशन में अवैध मदिरा पर कार्रवाई

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए चल रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही जारी है।

प्रदेश में वाॅश, हथकड़ मदिरा सहित अन्य राज्य की मदिरा पर भी कार्रवाई की जा रही है ब्यावर एवं जयपुर में नाकाबंदी कर अवैध अंग्रेजी मदिरा जब्त की गई।673 अभियोग दर्ज, 243 गिरफ्तारआबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 21 सितंबर 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 673 अभियोग दर्ज किए गए है।

प्रदेश में देशी मदिरा 4 लाख 46 हजार 645 रूपए लागत की 1644 लीटर, भारत निर्मित विदेशी मदिरा एक करोड़ 75 हजार 580 रूपए की 10050 लीटर, बीयर एक लाख 4 हजार 932 रूपए की 479 लीटर, हथकड़ शराब 6503 लीटर एवं स्प्रिट 350 लीटर जब्त किया गया है।

इसी क्रम में वाॅश 2 लाख 8 हजार 898 लीटर नष्ट किया गया है।

प्रदेश में अभियान के तहत एक बड़ा वाहन, 7 चार पहिया वाहन, 13 दुपहिया वाहन सहित 21 वाहन जब्त किए है साथ ही अवैध मदिरा से संबंधित 243 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।ब्यावर, जयपुर में अवैध अंग्रेजी मदिरा की जब्तप्रदेश में आबकारी निरोधक दलों की कार्रवाई के तहत ब्यावर में मुखबिर की सूचना पर आबकारी निरोधक टीम ने फैक्ट्री तिराहा अंधेरी देवरी में नाकाबंदी कर एक पिकअप को रोककर जांच करने पर इसमें आर्मी केन्टीन की मदिरा मिली।

पिकअप में 300 कार्टन ओल्ड माॅक रम फोर सेल इन डिफेंस ओनली जब्त कर अभियोग दर्ज किया गया। जयपुर में आगरा गेट से घाट की घूणी मार्ग पर नाकाबंदी के तहत काले रंग की एमजी एस्टर कार की जांच की गई।

इस कार की डिक्की में एक कार्टन वेट 69 ब्लेंडेड स्काॅच व्हीस्की की 12 बोतल फोर सेल इन हरियाणा जब्त कर अभियुक्त नमन कपूर को गिरफ्तार किया गया।

इसी क्रम में कोटा की रामगंजमंडी ईपीएफ टीम की कार्रवाई में एक हजार लीटर वाॅश नष्ट करते हुए 53 लीटर अवैध हथकड़ मदिरा जब्त की गई।इसी प्रकार प्रदेश के समस्त जिलों में भी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है।

समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।