मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

पाड़वा की रोशनी दुबई में बिखेरेगी मॉडलिंग का जलवा

डूंगरपुर जिले के पाड़वा गांव की मॉडल रोशनी बारोट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मॉडलिंग का जलवा बिखेरेगी।

WAf𝕏TGin🖨
पाड़वा की रोशनी दुबई में बिखेरेगी मॉडलिंग का जलवा

उदयपुर। मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी मेहनत से एक विशेष मुकाम बना चुकी उदयपुर सम्भाग के डूंगरपुर जिले के पाड़वा गांव की मॉडल रोशनी बारोट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मॉडलिंग का जलवा बिखेरेगी।

रोशनी आगामी जनवरी महीने में दुबई में होने वाले माइलस्टोन मिस एंड मिसेज इंडिया 2019 के टॉप 20 में पहुच चुकी है। रोशनी इस शो में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए हिस्सा ले रही है।

रोशनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस मॉडलिंग शो में विश्व के कई हिस्सों से महिलाएं ओर युवतियां हिस्सा ले रही है।

इस शो के आयोजको द्वारा हाल ही में सोशल साइट पर शुरू की गई वोटिंग में रोशनी को हजारों प्रशंसकों ने एक मजबूत प्रतिभागी के रूप में पसंद किया है, जिसके चलते रोशनी अब टॉप 20 तक पहुच गयी है।

इस शो में होने वाले अलग - अलग राउंड में सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस के सहारे जीत हांसिल करने के लिए रोशनी पिछले कई महीनों से हेवी वर्कआउट , डायटिंग, डाँस ओर योगा पर पूरा ध्यान दे रही है।

रोशनी का यह भी कहना है कि शो के दौरान उसकी पूरी कोशिश रहेगी कि अपनी राजस्थानी संस्कृति की छाप दुबई के इस शो में वो सभी प्रतिभागियों ओर आयोजको पर छोड़ कर आये।

अपने टॉप 20 में सलेक्ट होने के लिए रोशनी ने अपने प्रशंसकों का आभार जताते हुए बताया कि अगर इस शो में वो माइलस्टोन मिस इंडिया का क्राउन जीतती है तो ये जीत सिर्फ उनकी नही बल्कि उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसको की जीत होगी।