मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 12 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

गुरुजनों के गुणों का स्मरण कर सद्गुणों को जीवन में अपनाएंःसुरेंद्र मुनि

उदयपुर 12 नवंबर। महावीर समवशरण में गुरुवार को नवकार महामंत्र की विशेष साधना का आयोजन किया गया।

WAf𝕏TGin✉🖨
गुरुजनों के गुणों का स्मरण कर सद्गुणों को जीवन में अपनाएंःसुरेंद्र मुनि
1 / 2

उदयपुर 12 नवंबर। महावीर समवशरण में गुरुवार को नवकार महामंत्र की विशेष साधना का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य सुरेंद्र मुनि ने कहा कि व्यक्ति को महावीर वाणी और नवकार वाणी को अपने जीवन में धारण करना चाहिए।

उन्होंने समझाया कि जो कुछ भी हमें उपलब्ध हो रहा है, उसे पर्याप्त मानकर जीने वाला व्यक्ति ही सदैव प्रसन्न रहता है। इसके विपरीत, मानव मन अपने सुखों को भूलकर दूसरों के सुखों की कल्पना करता है और व्यर्थ में दुखी रहता है।

आचार्य मुनि ने एक व्यावहारिक उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार दूसरों का आय-व्यय देखने वाला व्यापारी अपनी स्वयं की आय-व्यय को भूल जाता है, ठीक उसी तरह इंसान अपनी खुशियों को अनदेखा कर रहा है।

हमारी सोच नकारात्मक न होकर हमेशा सकारात्मक होनी चाहिए, किसी को ईर्ष्या या पीड़ा देने के बजाय प्यार, स्नेह और प्रसन्नता के साथ जीवन में आनंद का अनुभव करें।

धर्मसभा में प्रवर्तक डॉ. राजेंद्र मुनि ने नवकार महामंत्र के द्वितीय पद श्णमो सिद्धाणंश् की विस्तार से व्याख्या की। उन्होंने बताया कि सिद्ध अनंत गुणों के धारी होते हैं और उनके जन्म-मरण के समस्त कर्म नष्ट हो जाते हैं।

वे एकांत सुख अवस्था में आत्म-रमण करते हैं तथा मन, वचन और काया के राग-द्वेष जैसे समस्त दुर्गुणों को समाप्त कर देते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर हम भी परम सुख और श्सिद्ध गतिश् को प्राप्त करने का लक्ष्य रख सकते हैं।

इसके साथ ही श्णमो आयरियाणंश् पद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि आचार्य धर्म संघ के निर्माता और संचालक होते हैं। वे स्वयं सदाचार का कठोरता से पालन करते हैं और संपूर्ण संघ व समाज को भी सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।

सभा के अंत में ऐसे महान आचार्यों को श्रद्धापूर्वक वंदन और नमस्कार किया गया।