मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

विद्यालय में 150 बच्चों को स्वेटर वितरण किये

सखी क्लब मितवा सोसायटी द्वारा आज बूझडा गांव स्थित राजकीय विद्यालय में 150 बच्चों को स्वेटर वितरण किये गये।

WAf𝕏TGin🖨
 विद्यालय में 150 बच्चों को स्वेटर वितरण किये

उदयपुर। सखी क्लब मितवा सोसायटी द्वारा आज बूझडा गांव स्थित राजकीय विद्यालय में 150 बच्चों को स्वेटर वितरण किये गये।

सोसायटी की संरक्षक कविता मोदी ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों से सामान्य ज्ञान सबंधित पूछे गये प्रश्नों के सही जवाब देने वाले विजेताओं को 26 जनवरी को विद्यालय में पुरूस्कृत किया जायेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष रेखा असावा ने बच्चों को सफाई संबंधी जानकारी दी। सचिव मधु खमेसरा ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीत सिखाया। इस अवसर पर तारा,सुनीता पोरवाल सहित अनेक सदस्यांए मौजूद थी।