मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत केंद्रीय कारागृह उदयपुर में स्वच्छता एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश

उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को

WAf𝕏TGin🖨
सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत केंद्रीय कारागृह उदयपुर में स्वच्छता एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश

उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को केंद्रीय कारागृह, उदयपुर में विशेष सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया कि ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम के अंतर्गत आज केंद्रीय कारागृह, उदयपुर में विशेष सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाए रखने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा पर्यावरण के प्रति व्यक्तिगत जिम्मेदारी का संदेश दिया।

नाटक में उदयपुर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और शहर के विकास के बीच संतुलन बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यवाहक जेल अधीक्षक श्री सुमेर सिंह जी, जेलर श्री सुखराम चौधरी, जेलर श्री भगवान सहाय, डिप्टी जेलर श्री रणवीर सिंह बरमाल मीणा एवं अन्य ड्यूटी स्टाफ का विशेष सहयोग रहा नुक्कड़ नाटक का निर्देशन पियूष गुरुनानी ने किया।

प्रस्तुति में रिया नागदेव एवं रवि नागदा एवं उनकी टीम ने सहभागिता की। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से उदय सिंह एवं मुकुल औदीच्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।