जैसलमेर | आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत जिले में नवमतदाताओं को जागरूक करने तथा पात्र युवाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से SVEEP (सिस्टेमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) प्रभाग द्वारा विभिन्न राजकीय विद्यालयों में मतदाता शिक्षा एवं जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसी क्रम में आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जैसलमेर, ASSMG राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जैसलमेर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जेठवाई तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पूनमनगर में विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया, मतदान के महत्व एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की भागीदारी के संबंध में जानकारी दी गई।
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जैसलमेर में नवमतदाता पंजीकरण केम्प राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जैसलमेर में आयोजित कार्यक्रम प्रधानाचार्य श्री बूटा राम गेंवा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस दौरान SVEEP सदस्य एवं वरिष्ठ व्याख्याता गोविन्द राम ने कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को नवमतदाता पंजीकरण एवं मतदाता जागरूकता से संबंधित जानकारी प्रदान की।
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि जो युवा 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, वे मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरें।
जिसके लिए विद्यालय परिसर में नवमतदाता पंजीकरण केम्प का आयोजन किया गया।
विद्यालय ईएलसी क्लब के तत्वाधान में विद्यालय स्तर पर आयोजित नवमतदाता पंजीकरण केम्प में विद्यालय स्टाफ की ओर से कविता खत्री व मुकेश सोनी तथा स्वीप टीम सदस्य कन्हैया सेवक की सहायता से 30 बालिकाओं ने केम्प स्थल पर ही फॉर्म 6 भर कर अपनी सक्रियता का उदाहरण दिया।
नवमतदाता पंजीकृत बालिकाओं ने इस केम्प में उत्साहपूर्वक अपनी सहभागीदारी निभाई ।
ASSMG राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जैसलमेर में जागरूकता एवं फॉर्म-6 वितरण ASSMG राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जैसलमेर में आयोजित ैटम्म्च् कार्यक्रम में नारायण सिंह ने कक्षा 11 एवं 12 के छात्र-छात्राओं को नवमतदाता शिक्षा एवं जागरूकता संबंधी जानकारी दी।
उन्होंने पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए फॉर्म-6 भरने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर पात्र विद्यार्थियों को फॉर्म-6 का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार बोहरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। ELC प्रभारी एवं व्याख्याता रणवीर सिंह तंवर सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जेठवाई में विद्यार्थियों को किया जागरूक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जेठवाई में आयोजित SVEEP कार्यक्रम में हरीश छंगाणी एवं आरती मिश्रा ने कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता संबंधी जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया समझाते हुए बताया कि 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र युवा फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करें।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ की ओर से मनोज नाथ, महेश नाथ एवं धारा राम उपस्थित रहे और उन्होंने जागरूकता गतिविधियों में सहभागिता की।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पूनमनगर ELC द्वारा आयोजित नवमतदाता पंजीकरण केम्प राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पूनमनगर में आयोजित SVEEP कार्यक्रम में मांगीलाल सोनी ने विद्यालय में अध्ययनरत 18 व 19 वर्ष के छात्र-छात्राओं को नवमतदाता शिक्षा एवं जागरूकता संबंधी जानकारी दी।
उन्होंने पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए फॉर्म-6 भरने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर पात्र विद्यार्थियों को फॉर्म-6 का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य की गरिमामयी उपस्थिति में ELC प्रभारी सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
युवा मतदाताओं की भागीदारी पर जोर तीनों विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने, मताधिकार के महत्व को समझने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। SVEEP प्रभाग का उद्देश्य पात्र नवमतदाताओं को पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध करवाकर मतदाता सूची में उनके नाम जुड़वाने के प्रति जागरूक करना तथा आगामी चुनावों में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता बढ़ाना है।
