मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

Govardhan Lal Joshi 'Baba' Memorial Cricket Tournament में Vidya Bandhu Sansthan रहा विजेता

मुख्य बिंदु
  • रविवार को Vidya Bhawan Society के खेल मैदान में आयोजित 20वीं Govardhan Lal Joshi 'Baba' Memorial Cricket Tournament में Vidya Bandhu Sansthan ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।
  • यह मुकाबला विद्या भवन सोसायटी की टीम और पूर्व विद्यार्थियों की टीम के मध्य खेला गया।
  • संयोजक जयप्रकाश श्रीमाली ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए विद्या भवन सोसायटी की टीम ने कप्तान केशव दवे के नेतृत्व में 12.
  • लक्ष्य का पीछा करते हुए विद्या बंधु संस्थान की टीम ने कप्तान प्रवीण गुर्जर की अगुवाई में मात्र 7.
  • 4 ओवर में 58 रन बनाकर मैच जीत लिया और ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
  • पुरस्कार विजेता खिलाड़ी: 🏏 मैन ऑफ द मैच – कृष्ण चंद्र पुरोहित 🏏 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज – राजीव बापना 🏏 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज – कुलदीप शर्मा 🏏 सर्वश्रेष्ठ फील्डर – राबिया मुख्य अतिथि के रूप में विद्या भवन सोसायटी के उपाध्यक्ष भगवत एस.
WAf𝕏TGin🖨
Govardhan Lal Joshi 'Baba' Memorial Cricket Tournament में Vidya Bandhu Sansthan रहा विजेता

 

उदयपुर। रविवार को Vidya Bhawan Society के खेल मैदान में आयोजित 20वीं Govardhan Lal Joshi 'Baba' Memorial Cricket Tournament में Vidya Bandhu Sansthan ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।

यह मुकाबला विद्या भवन सोसायटी की टीम और पूर्व विद्यार्थियों की टीम के मध्य खेला गया।

संयोजक जयप्रकाश श्रीमाली ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए विद्या भवन सोसायटी की टीम ने कप्तान केशव दवे के नेतृत्व में 12.4 ओवर में 57 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए विद्या बंधु संस्थान की टीम ने कप्तान प्रवीण गुर्जर की अगुवाई में मात्र 7.4 ओवर में 58 रन बनाकर मैच जीत लिया और ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

पुरस्कार विजेता खिलाड़ी:
🏏 मैन ऑफ द मैच – कृष्ण चंद्र पुरोहित
🏏 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज – राजीव बापना
🏏 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज – कुलदीप शर्मा
🏏 सर्वश्रेष्ठ फील्डर – राबिया

मुख्य अतिथि के रूप में विद्या भवन सोसायटी के उपाध्यक्ष भगवत एस. बाबेल एवं मुख्य संचालक राजेंद्र भट्ट सहित जोशी परिवार के डॉ. अंशुमाली जोशी एवं डॉ. ललित जोशी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ पूर्व छात्र यशवंत पारीख, विद्या बंधु संस्थान की अध्यक्षा पुष्पा शर्मा, सोसायटी के मानद सचिव गोपाल कृष्ण बम्ब, कोषाध्यक्ष रेवती रमण श्रीमाली, कार्यकारिणी सदस्य दिलीप गलूंडिया एवं केज़ार अली उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में खेल भावना, उत्साह और पूर्व छात्रों के साथ जुड़ाव का विशेष संगम देखने को मिला। 🏆