मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

आईपीएल की तर्ज पर होगी औदिच्य समाज क्रिकेट प्रतियोगिता

भव्य ऑक्शन के साथ हुई ट्रॉफी लॉन्चिंग

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर,औदिच्य समाज केंद्रीय कार्यकारिणी और बेदला कुटुंब के संयुक्त तत्वावधान में इस बार क्रिकेट का खासा रोमांच देखने को मिलेगा।
  • इस बार पूरा टूर्नामेंट आईपीएल की तर्ज पर आयोजित किया जा रहा है जिसका भव्य ऑक्शन केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश शर्मा, कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी और समाज के सभी गांवों के आदरणीय अध्यक्षगण एवं सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में औदिच्य समाज भवन बेदला में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न टीमों के लिए खिलाड़ियों की बोलियां लगाई गईं।
  • बेदला कुटुंब अध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा ने बताया कि ऑक्शन को लेकर युवाओं और समाजजनों में भारी उत्साह देखने को मिला।
  • इस गौरवपूर्ण अवसर पर प्रतियोगिता की चमचमाती ट्रॉफी की भव्य लॉन्चिंग की गई और आधिकारिक पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
  • *25 से 27 दिसंबर तक खेले जाएंगे मैच* समाज की इस बहुप्रतीक्षित क्रिकेट प्रतियोगिता की तिथियों की आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है।
  • यह टूर्नामेंट अगले महीने 25, 26 और 27 दिसंबर 2026 को खेला जाएगा।
WAf𝕏TGin✉🖨
आईपीएल की तर्ज पर होगी औदिच्य समाज क्रिकेट प्रतियोगिता

उदयपुर,औदिच्य समाज केंद्रीय कार्यकारिणी और बेदला कुटुंब के संयुक्त तत्वावधान में इस बार क्रिकेट का खासा रोमांच देखने को मिलेगा।

इस बार पूरा टूर्नामेंट आईपीएल की तर्ज पर आयोजित किया जा रहा है जिसका भव्य ऑक्शन केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश शर्मा, कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी और समाज के सभी गांवों के आदरणीय अध्यक्षगण एवं सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में औदिच्य समाज भवन बेदला में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न टीमों के लिए खिलाड़ियों की बोलियां लगाई गईं।

बेदला कुटुंब अध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा ने बताया कि ऑक्शन को लेकर युवाओं और समाजजनों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस गौरवपूर्ण अवसर पर प्रतियोगिता की चमचमाती ट्रॉफी की भव्य लॉन्चिंग की गई और आधिकारिक पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

*25 से 27 दिसंबर तक खेले जाएंगे मैच* समाज की इस बहुप्रतीक्षित क्रिकेट प्रतियोगिता की तिथियों की आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। यह टूर्नामेंट अगले महीने 25, 26 और 27 दिसंबर 2026 को खेला जाएगा। खेल प्रेमियों के लिए खुशी की बात यह है कि टूर्नामेंट के सभी मुकाबले चावत स्पोर्ट्स एकेडमी के शानदार और आधुनिक खेल मैदान पर आयोजित किए जाएंगे।

*एकजुटता का नया विज़न* इस ऐतिहासिक शुरुआत के अवसर पर औदिच्य समाज की गहरी एकजुटता देखने को मिली। युवाओं के इस नए और सकारात्मक विज़न को समाज के बुजुर्गों और मार्गदर्शकों का पूरा आशीर्वाद और भरपूर समर्थन मिला।

समाज के पदाधिकारियों ने युवाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की इस नई सोच ने समाज को एक सूत्र में पिरोने, आपसी मेलजोल बढ़ाने और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए एक बेहतरीन और मजबूत मंच तैयार किया है।