मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

खेलो इंडिया राजस्थान सिलंबम अस्मिता वूमेंस लीग 2026 मीकाडो इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न हुई

14 गोल्ड 10 सिल्वर व 1 ब्रॉन्ज मेडल के साथ उदयपुर रहा पहले स्थान पर।

WAf𝕏TGin✉🖨
खेलो इंडिया राजस्थान सिलंबम अस्मिता वूमेंस लीग 2026 मीकाडो इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न हुई
उदयपुर सीलम्बम एसोसिएशन की सचिव रुक्मणि लोहार ने बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स इंडिया से मान्यता प्राप्त खेलो इंडिया राजस्थान सिलंबम अस्मिता वूमेंस लीग 2026 का आयोजन राजस्थान सिलंबम एसोसिएशन के महासचिव मांगीलाल सालवी की देखरेख में मीकाडो इंटरनेशनल स्कूल शोभागपुरा में किया गया जिसमें लगभग 110 बालिकाओं ने अपने खेल का प्रदर्शन किया जिसमें विभिन्न आयु व भार वर्ग में अंजना वैष्णव मोनल सेन ऊषा लोहार समायरा शर्मा कैप्रिशा गोस्वामी गीत जैन गौरांगना राठौर अलीना रंगवाला ध्रुविका कंवर अक्षा बोस वैभवी सिंह शक्तावत तमन्ना लोहार एमरीना राही आराध्या ने स्वर्ण पदक जदविगा चौहान नेलरूरी लेहाना चौधरी निकिता भील देवांशी पाठक रिद्धि परमार तराली टाक धारवी गोस्वामी हितांशी वैष्णव पायल सालवी मायरा चौधरी ने रजत पदक एवं कनिका चुंडावत ने कांस्य पदक प्राप्त किए कुल 25 पदकों के साथ उदयपुर पहले स्थान पर रहा प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मीकाडो इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक केतन जैन ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।