मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

पंजाब के एफएम राम प्रकाश बने लेकसिटी इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट के चैंपियन

22 राज्यों और दो देशों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग

मुख्य बिंदु
  • चेस इन लेकसिटी के तत्वावधान में आयोजित 9वीं एनएल पंडियार मेमोरियल लेकसिटी इंटरनेशनल फिडे रेटिंग ओपन शतरंज टूर्नामेंट-2026 का भव्य समापन गुरुवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ।
  • प्रतियोगिता में पंजाब के फिडे मास्टर (एफएम) राम प्रकाश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ चक्रों में आठ अंक अर्जित कर खिताब अपने नाम किया।
  • उन्हें प्रथम पुरस्कार के रूप में 1,11,000 रुपये प्रदान किए गए।
  • तेलंगाना के राहुल मयनाला 7.
  • 5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे और उन्होंने 71,000 रुपये का पुरस्कार जीता, जबकि उत्तर प्रदेश के श्रेयांश सिंह ने 7.
  • 5 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त कर 41,000 रुपये हासिल किए।
WAf𝕏TGin✉🖨
पंजाब के एफएम राम प्रकाश बने लेकसिटी इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट के चैंपियन

उदयपुर। चेस इन लेकसिटी के तत्वावधान में आयोजित 9वीं एनएल पंडियार मेमोरियल लेकसिटी इंटरनेशनल फिडे रेटिंग ओपन शतरंज टूर्नामेंट-2026 का भव्य समापन गुरुवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ।

प्रतियोगिता में पंजाब के फिडे मास्टर (एफएम) राम प्रकाश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ चक्रों में आठ अंक अर्जित कर खिताब अपने नाम किया। उन्हें प्रथम पुरस्कार के रूप में 1,11,000 रुपये प्रदान किए गए।

तेलंगाना के राहुल मयनाला 7.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे और उन्होंने 71,000 रुपये का पुरस्कार जीता, जबकि उत्तर प्रदेश के श्रेयांश सिंह ने 7.5 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त कर 41,000 रुपये हासिल किए।

25 से 29 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों सहित दो देशों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 16 लाख 1 हजार रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई।

पांच दिनों तक चले मुकाबलों में अनुभवी खिलाड़ियों, फिडे मास्टर्स और युवा प्रतिभाओं के बीच रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि उदयपुर शहर के विधायक श्री ताराचंद जैन रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व संभागीय आयुक्त एवं आईएएस श्री राजेंद्र भट्ट ने की।

विशिष्ट अतिथियों में नगर निगम उदयपुर के वार्ड-71 के पार्षद श्री योगेश कुमावत, चेस इन लेकसिटी के संरक्षक तुषार मेहता , अध्यक्ष राजीव भारद्वाज उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा शतरंज को बौद्धिक विकास, एकाग्रता, धैर्य और अनुशासन को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण खेल बताया।

रेटिंग 1601 से 1800 वर्ग में दिल्ली के जितेंद्र कुमार चौधरी प्रथम रहे और उन्हें 1,01,000 रुपये मिले। गुजरात के डॉ. पार्थ आर. कनानी दूसरे स्थान पर रहे, जबकि आंध्र प्रदेश के एएफएम हर्षवर्धनचारी उत्तराड़ी तीसरे स्थान पर रहे।

इस वर्ग में क्रमशः 61,000 और 31,000 रुपये के पुरस्कार दिए गए। रेटिंग 1401 से 1600 वर्ग में राजस्थान के देवकृष्ण पंवार ने 1,00,000 रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता।

बिहार के साकेत कुमार दूसरे तथा राजस्थान के आदित्य वासवानी तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें क्रमशः 55,000 और 30,000 रुपये मिले।

महिला वर्ग में महाराष्ट्र की तन्वी बोराटे प्रथम रहीं और उन्हें 20,000 रुपये प्रदान किए गए। उदयपुर की डब्ल्यूसीएम कियाना परिहार दूसरे तथा गुजरात की उर्वी पारिख तीसरे स्थान पर रहीं।

राजस्थान वर्ग में वैभव चाहर, भाव्य कुमार मूलचंदानी और रुद्रदमन मेर्तिया ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। उदयपुर वर्ग में जेनिल परमार प्रथम, एआईएम टी. दिव्यांशु बाबेल द्वितीय और धनंजय शुक्ला तृतीय रहे।

वरिष्ठ खिलाड़ी वर्ग में मध्य प्रदेश के एफएम एस.के. राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बृजेश कुमार उपाध्याय दूसरे और बिहार के वाई.पी. श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रहे।

दिव्यांग वर्ग में राजस्थान के राघव शर्मा प्रथम, दिल्ली के वैभव गौतम द्वितीय और उदयपुर के नीरज छाजेड़ तृतीय रहे।

आयु वर्गों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालक वर्ग में तेलंगाना के ऋषि पल्लागानी, महाराष्ट्र के शौर्य बागड़िया और पश्चिम बंगाल के एआईएम शिबंतक साहा क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहे।

अंडर-14 बालिका वर्ग में उदयपुर की खुश्मिता पालीवाल प्रथम, हरियाणा की एएफएम अन्या चटर्जी द्वितीय और पश्चिम बंगाल की भूमिका बाल तृतीय रहीं।

अंडर-11 बालक वर्ग में तमिलनाडु के साईराम चिदंबरम लक्ष्मणन, हरियाणा के विट्ठल नारायणन और महाराष्ट्र के मेधांश दिनेश पुजारी ने शीर्ष तीन स्थान प्राप्त किए।

अंडर-11 बालिका वर्ग में उदयपुर की जेस्वी चौबीसा, खुशी पगारिया और पंजाब की मोक्षिता मेहरोत्रा क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं।

अंडर-9 बालक वर्ग में पश्चिम बंगाल के ईशान रायचौधरी प्रथम, उदयपुर के वियांश भटनागर द्वितीय और राजस्थान के पार्थ सोनी तृतीय रहे।

अंडर-9 बालिका वर्ग में राजस्थान की यशिका माहेश्वरी ने पहला, उत्तर प्रदेश की मायरा गुप्ता ने दूसरा और उदयपुर की प्रिशा कटारिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-7 बालक वर्ग में गुजरात के तथ्य सुनील गुरमुखानी प्रथम, उदयपुर के रमनिक सिंह सलूजा द्वितीय तथा राजस्थान के सम्रित माहेश्वरी तृतीय रहे। अंडर-7 बालिका वर्ग में उदयपुर की विहाना गोखरू और दविशा राणावत को क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

टूर्नामेंट के आयोजन सचिव आईए विकास साहू, चेस इन लेकसिटी के अध्यक्ष आईए राजेंद्र तेली, मुख्य निर्णायक आईए सुनील सोनी और उप मुख्य निर्णायक आईए नीलेश कुमावत सहित निर्णायक दल ने प्रतियोगिता के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों, सहयोगियों और शतरंज प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।