मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

लेकसिटी इंटरनेशनल फिडे रेटिंग ओपन शतरंज टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर,

धनंजय और राम प्रकाश संयुक्त बढ़त पर

मुख्य बिंदु
  • 9वीं एनएल पंडियार मेमोरियल लेकसिटी इंटरनेशनल फिडे रेटिंग ओपन शतरंज टूर्नामेंट-2026 में चौथे दिन मुकाबले और भी रोमांचक हो गए।
  • सातवें चक्र के बाद शीर्ष स्थान के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिल रहा है।
  • देश के 22 राज्यों सहित दो देशों के 500 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अंतिम चक्र से पहले खिताब की दौड़ बेहद दिलचस्प हो गई है।
  • प्रतियोगिता में कुल 16 लाख 1 हजार रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है।
  • अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया* प्रतियोगिता के दौरान अतिथि श्री मनीष मोगरा, श्री संजीव भारद्वाज, श्री अनिल साहू, सोनल गर्ग, पार्षद श्री लोकेश साहू, मनोज साहू, राष्ट्रीय खिलाड़ी मुकुल कालरा एवं श्री धीरज छाजेड़ उपस्थित रहे।
  • अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और शतरंज को धैर्य, एकाग्रता, अनुशासन एवं रणनीतिक क्षमता विकसित करने वाला महत्वपूर्ण खेल बताया।
WAf𝕏TGin✉🖨
लेकसिटी इंटरनेशनल फिडे रेटिंग ओपन शतरंज टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर,

उदयपुर। 9वीं एनएल पंडियार मेमोरियल लेकसिटी इंटरनेशनल फिडे रेटिंग ओपन शतरंज टूर्नामेंट-2026 में चौथे दिन मुकाबले और भी रोमांचक हो गए।

सातवें चक्र के बाद शीर्ष स्थान के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिल रहा है। देश के 22 राज्यों सहित दो देशों के 500 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अंतिम चक्र से पहले खिताब की दौड़ बेहद दिलचस्प हो गई है।

प्रतियोगिता में कुल 16 लाख 1 हजार रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया* प्रतियोगिता के दौरान अतिथि श्री मनीष मोगरा, श्री संजीव भारद्वाज, श्री अनिल साहू, सोनल गर्ग, पार्षद श्री लोकेश साहू, मनोज साहू, राष्ट्रीय खिलाड़ी मुकुल कालरा एवं श्री धीरज छाजेड़ उपस्थित रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और शतरंज को धैर्य, एकाग्रता, अनुशासन एवं रणनीतिक क्षमता विकसित करने वाला महत्वपूर्ण खेल बताया।

इस अवसर पर चेस इन लेकसिटी के अध्यक्ष एवं इंटरनेशनल आर्बिटर आईए राजेंद्र तेली तथा टूर्नामेंट आयोजक आईए विकास साहू ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में मुख्य निर्णायक आईए सुनील सोनी और उप मुख्य निर्णायक आईए नीलेश कुमावत सहित निर्णायक दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*धनंजय और राम प्रकाश 6.5 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त पर* प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक आईए सुनील सोनी ने बताया कि सातवें चक्र के बाद छत्तीसगढ़ के फिडे मास्टर एस. धनंजय और पंजाब के फिडे मास्टर राम प्रकाश ने सात में से 6.5 अंक अर्जित कर संयुक्त बढ़त बना रखी है। दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने खिताब की दौड़ को बेहद रोमांचक बना दिया है।

वहीं, छह खिलाड़ी सात में से छह अंक हासिल कर शीर्ष स्थान के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं। इनमें बिहार के वाई.पी. श्रीवास्तव, महाराष्ट्र के ओम नागनाथ लामकाने, दिल्ली के जितेंद्र कुमार चौधरी, तेलंगाना के फिडे मास्टर विनय कुमार मट्टा, तेलंगाना के राहुल मयनाला तथा महाराष्ट्र के एम. उमेश कुलकर्णी शामिल हैं।

*सातवें चक्र में बड़े उलटफेर, राजस्थान के भाव्य ने एफएम वेदांत को बराबरी पर रोका* सातवें चक्र में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

राजस्थान के भाव्य कुमार मूलचंदानी (1859 रेटिंग) ने महाराष्ट्र के फिडे मास्टर वेदांत नागरकट्टे (2268 रेटिंग) को कड़े मुकाबले के बाद बराबरी पर रोककर महत्वपूर्ण परिणाम हासिल किया।

इसी प्रकार मध्य प्रदेश के फिडे मास्टर एस.के. राठौर (1841 रेटिंग) ने मणिपुर के विक्रमजीत सिंह (2148 रेटिंग) के विरुद्ध मुकाबला बराबरी पर समाप्त किया।

इन परिणामों ने प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा को दर्शाया। रेटिंग में अंतर होने के बावजूद खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती दी।

*29 अक्टूबर को अंतिम चक्र, दोपहर 2:30 बजे होगा पुरस्कार वितरण* पांच दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का अंतिम एवं नौवां चक्र गुरुवार, 29 अक्टूबर को खेला जाएगा।

इसके बाद दोपहर 2:30 बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। अंतिम चक्र में शीर्ष खिलाड़ियों के बीच होने वाले मुकाबले टूर्नामेंट के विजेता और अन्य पुरस्कार विजेताओं का फैसला करेंगे।

शतरंज प्रेमियों की निगाहें अब अंतिम चक्र के परिणामों पर टिकी हैं।