मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

सांसद खेल महोत्सव की तैयारियां जोर शोर से शुरू

मुख्य बिंदु
  • सांसद खेल महोत्सव को लेकर निर्णायकों एवं शारीरिक शिक्षकों ने खेल मैदान एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
  • खेल अधिकारियों द्वारा खेल मैदानों में मार्किंग की गई।
  • सांसद कार्यालय खेल संयोजक मनोज जोशी ने बताया कि व्यवस्थाओं के लिए सांसद कार्यालय से तथा भाजपा पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई।
  • दिनांक 22 से सीअीएई मैदान तथा एमबी खेल मैदान पर टेनिस बोल से क्रिकेट मैच का शुभारम्भ प्रातः 9 बजे शुरू होंगे।
  • गांधी ग्राउंड पर वॉलीबॉल के मैच भी प्रातः 9 बजे से शुरू होंगे।
  • ड्रा की सूचना प्रतिभागियों को कंट्रोल रूम से दी गई है तथा खिलाड़ियों को प्रातः 8.
WAf𝕏TGin🖨
सांसद खेल महोत्सव की तैयारियां जोर शोर से शुरू

उदयपुर। सांसद खेल महोत्सव को लेकर निर्णायकों एवं शारीरिक शिक्षकों ने खेल मैदान एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। खेल अधिकारियों द्वारा खेल मैदानों में मार्किंग की गई।

सांसद कार्यालय खेल संयोजक मनोज जोशी ने बताया कि व्यवस्थाओं के लिए सांसद कार्यालय से तथा भाजपा पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई।

दिनांक 22 से सीअीएई मैदान तथा एमबी खेल मैदान पर टेनिस बोल से क्रिकेट मैच का शुभारम्भ प्रातः 9 बजे शुरू होंगे। गांधी ग्राउंड पर वॉलीबॉल के मैच भी प्रातः 9 बजे से शुरू होंगे। ड्रा की सूचना प्रतिभागियों को कंट्रोल रूम से दी गई है तथा खिलाड़ियों को प्रातः 8.30 तक मैदान पर पहुंचने के लिए सूचना दी गई।

मुख्य निर्णायक मंडल में भाजपा जिला महामंत्री एवं सांसद खेल महोत्सव के सहसंयोजक पंकज बोराणा, सांसद कार्यालय खेल संयोजक मनोज जोशी, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष देवनारायण धाभाई, खेल महोत्सव अधिकारी जयप्रकाश भावसार, एवं व्यवस्था संयोजक राजकुमार शर्मा रहेंगे।