मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 26 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C

खबरें खोजें

“अधिकार” के परिणाम

5957 परिणाम मिले

उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर आशीष मूंदड़ा निर्विरोध निर्वाचित —अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्री उदयपुर, 25 सितम्बर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के आगामी सत्र 2026-2029 के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव बुधवार को सिर्फ सर्व-सम्मति के साथ ही सम्पन्न नहीं हुआ, बल्कि सर्वसम्मति का यह अवसर ऐतिहासिक बन गया। दरअसल, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अर्पित कालानी ने पद से बड़ा संगठन है और संगठन से बड़ा समाज, कहते हुए आशीष मूंदड़ा के पक्ष में समर्थन देते हुए बिना किसी शर्त नामांकन उठा लिया। इसके बाद अशीष मूंदड़ा ने अध्यक्ष निर्वाचित होते ही कालानी को अपना महामंत्री मनोनीत किए जाने की घोषणा कर दी। मुख्य चुनाव अधिकारी भरत बाहेती एवं सह चुनाव अधिकारी तरुण असावा व राकेश काबरा ने बताया कि निर्धारित समय तक अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन प्राप्त हुए थे। पहला नामांकन युवा उद्यमी अर्पित कालानी पुत्र कैलाश कालानी और दूसरा नामांकन युवा समाजसेवी आशीष मूंदड़ा पुत्र ओम प्रकाश मुंदड़ा द्वारा दाखिल किया गया था। चुनाव प्रक्रिया ने अचानक तब ऐतिहासिक आदर्श मोड़ ले लिया जब नाम वापसी अवधि के दौरान अर्पित कालानी ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि पद से बड़ा संगठन है और संगठन से बड़ा समाज। उन्होंने समाज हित और संगठन की एकता को सर्वोपरि रखते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया और अपने प्रतिद्वंदी आशीष मूंदड़ा को अपना पूर्ण और बिना शर्त समर्थन प्रदान किया। उनके निर्णय का पूरे सभागार ने खड़े होकर तालियों से स्वागत किया। इस निर्णय ने यह सिद्ध कर दिया कि मतभेद हो सकते हैं, पर मनभेद कभी नहीं होना चाहिए। चुनाव के तुरंत बाद अपने प्रथम उद्बोधन में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष आशीष मूंदड़ा ने कहा कि यह जीत उनकी अकेले की नहीं, यह पूरे युवा संगठन की एकता की जीत है। अर्पित कालानी ने जो अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया है, वे उसे कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी चुनावों का परिणाम सर्वसम्मति से हो, ऐसा आदर्श प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा। इसी के आशीष मूंदड़ा ने अर्पित कालानी को उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन (2026-2029) की नई कार्यकारिणी में महामंत्री के पद पर मनोनीत किया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में रमेश बहेड़िया एवं जय बांगड़ उपस्थित रहे। साथ ही दक्षिणी राजस्थान माहेश्वरी युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघव कोठारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री को प्रदेश संगठन की ओर से बधाई दी और युवाओं से आव्हान किया कि वे एकजुट होकर समाज के लिए कार्य करें। इस अवसर पर जिला महिला संगठन की सचिव नीलम पेड़िवाल, कोषाध्यक्ष सरोज सोडाणी, महेश सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेश राठी, सचिव ललित माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष हितेश भदादा तथा नगर सभा के प्रचार प्रसार मंत्री महावीर चांडक सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं युवा साथी उपस्थित थे।

—अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्रीउदयपुर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन क…

26 Sep 2026, 11:05

देश की प्रतिष्ठित ‘इंडियन अकादमी ऑफ फाइन आर्ट’ की वार्षिक प्रदर्शनी-2026 में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कोठारी की दो कृतियाँ चयनित

उदयपुर। कला के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि दर्ज करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी श्री दिनेश कोठारी की कृतियों का चयन देश की प्रतिष्ठित कला…

26 Sep 2026, 10:49

होटल संस्थान एवं होटल फेडरेशन के प्रयास रंग लाए, प्रदेशभर में विदेशी पर्यटकों के लिए C-Form की जगह Form III लागू, प्रक्रिया हुई सरल।

विदेशी पर्यटकों के होटल में ठहरने पर पंजीयन प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान एवं होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान उदयपुर डिवीजन के निरं…

26 Sep 2026, 06:42

आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में खेरवाड़ा में कार्रवाई

अवैध शराब की खेप जब्त - तस्करों ने ट्रक में बना रखे थे 8 गुप्त चेम्बरउदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में उदयपुर जिले के खेरवाड़ा में नेशनल हाईवे पर…

26 Sep 2026, 06:41

जिला कलक्टर ने किया क्रॉप कटिंग प्रक्रिया का अवलोकन

श्रीगंगानगर । जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने शुक्रवार को सादुलशहर उपखण्ड क्षेत्र के पटवार मंडल धर्मसिंहवाला में ग्वार फसल में क्रॉप कटिंग प्रक्रिया का अवलोकन किय…

26 Sep 2026, 06:38

हिंदुस्तान जिंक ने 1,105 हेक्टेयर भूमि को पुनःस्थापित कर हरित बनाया

उदयपुर। विश्व की सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक और प्रमुख चांदी उत्पादकों में से एक हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने अब तक 1,105 हेक्टेयर भूमि का सफलतापूर्वक रिस्टोर क…

26 Sep 2026, 06:25

सेवा सेतु शिविरों ने गांवों में पहुंचाई योजनाओं की सीधी राह

उदयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार संचालित विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत जिले की सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर शुक्रवार को सेवा सेतु श…

25 Sep 2026, 18:00

बाल रंग उत्सव के प्रथम दिवस ‘मैं बोझ नहीं, भविष्य हूँ’ और ‘जामुन का पेड़’ ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

उदयपुर। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर एवं उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज के संयुक्त…

25 Sep 2026, 17:58

आंगन में बहनों का मिलन, सेवा का किया सम्मान

उदयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे विकसित भारत-जनसेवा अभियान के तहत शुक्रवार से आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमों का आगाज हुआ। …

25 Sep 2026, 17:57

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में मायभारत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

जैसलमेर । जिला कलक्टर श्रीमती अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को मायभारत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में…

25 Sep 2026, 17:46

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर बीएन कॉलेज ऑफ फार्मेसी में भव्य कार्यक्रम

उदयपुर | भूपाल नोबल्स कॉलेज ऑफ फार्मेसी, बीएन यूनिवर्सिटी, उदयपुर में आज विश्व फार्मासिस्ट दिवस (25 सितंबर) धूमधाम से मनाया गया। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पी…

25 Sep 2026, 17:34

साई तिरुपति विश्वविद्यालय में माय भारत एवं विकसित भारत क्विज को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

उदयपुर। साई तिरुपति विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ के तत्वावधान में विश्वविद्यालय के विभिन्न संघटक महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के …

25 Sep 2026, 17:24