उदयपुर। साई तिरुपति विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ के तत्वावधान में विश्वविद्यालय के विभिन्न संघटक महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए माय भारत पोर्टल पंजीकरण एवं विकसित भारत क्विज को लेकर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद (VBYLD) 2027 से जोड़ना तथा विकसित भारत क्विज में अधिक से अधिक सहभागिता के लिए प्रेरित करना रहा।
इस दौरान विद्यार्थियों को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण, क्विज में भाग लेने एवं आगामी गतिविधियों से जुड़ने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन आशीष अग्रवाल ने विद्यार्थियों को विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद 2027 से जुड़ने और क्विज में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
डॉ. दिलीप कुमार एल., एनएसएस सेल से दीपक तेली, डॉ. सुरेश देव, डॉ. अवंतिका गुप्ता सहित विभिन्न संघटक महाविद्यालयों के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, इकाई प्रभारी, संकाय सदस्य एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में एनएसएस प्रकोष्ठ ने विद्यार्थियों से माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर विकसित भारत क्विज में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
