मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

आंगन में बहनों का मिलन, सेवा का किया सम्मान

आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

मुख्य बिंदु
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे विकसित भारत-जनसेवा अभियान के तहत शुक्रवार से आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमों का आगाज हुआ।
  • इसके तहत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रीतम कुमार के निर्देशन में सम्मान समारोह आयोजित किए गए।
  • अभियान का उद्देश्य जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करना तथा विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी आमजन तक पहुँचाते हुए जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।
  • महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक नंदलाल मेघवाल ने बताया कि जिले में 2394 आंगनवाड़ी केन्द्र क्रियाशील है।
  • अभियान के पहले दिन शुक्रवार को कुल 850 केन्द्रों पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  • की 1700 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका का सम्मान जनप्रतिनिधियों/अधिकारियों द्वारा किया गया।
WAf𝕏TGin✉🖨
आंगन में बहनों का मिलन, सेवा का किया सम्मान

उदयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे विकसित भारत-जनसेवा अभियान के तहत शुक्रवार से आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमों का आगाज हुआ।

इसके तहत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रीतम कुमार के निर्देशन में सम्मान समारोह आयोजित किए गए।

अभियान का उद्देश्य जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करना तथा विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी आमजन तक पहुँचाते हुए जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक नंदलाल मेघवाल ने बताया कि जिले में 2394 आंगनवाड़ी केन्द्र क्रियाशील है।

अभियान के पहले दिन शुक्रवार को कुल 850 केन्द्रों पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आई.सी.डी.एस. की 1700 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका का सम्मान जनप्रतिनिधियों/अधिकारियों द्वारा किया गया।

विभाग से इन्हें सम्मानस्वरूप प्लान्टर तथा माननीय प्रधानमंत्री महोदय, का संदेश भेंट किया गया। साथ ही आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पोषण माह की गतिविधियां यथा अन्नप्राशन, गोदभराई, प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया।

साथ ही चिकित्सा विभाग के कार्मिक यथा ए.एन.एम./आशा सहयोगिनी द्वारा लाभार्थीयों का परीक्षण किया गया। शेष आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आगामी 26 एवं 27 सितम्बर को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

श्री मेघवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत विभिन्न विभागों स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, राजस्व, कृषि विभाग आदि के कार्मिकों, विधालय के शिक्षकों/विधार्थियों, राजिविका स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, पोषण सखियों एवं अधिकाधिक जनसमुदाय की भागीदारी रही।

आंगनबाडी केन्द्र पर रंगोली, चित्रकला, कहानी /कविता पठन, लाभार्थियों से संवाद तथा अनुभवों को साझा करना, योजनाओं की जानकारी एवं नवीन लाभार्थियों का पंजीकरण आदि गतिविधियां भी आयोजित की गई।