मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 14 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C

खबरें खोजें

“समाज” के परिणाम

4433 परिणाम मिले

उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर आशीष मूंदड़ा निर्विरोध निर्वाचित

—अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्रीउदयपुर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन क…

26 Sep 2026, 11:07

उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर आशीष मूंदड़ा निर्विरोध निर्वाचित —अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्री उदयपुर, 25 सितम्बर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के आगामी सत्र 2026-2029 के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव बुधवार को सिर्फ सर्व-सम्मति के साथ ही सम्पन्न नहीं हुआ, बल्कि सर्वसम्मति का यह अवसर ऐतिहासिक बन गया। दरअसल, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अर्पित कालानी ने पद से बड़ा संगठन है और संगठन से बड़ा समाज, कहते हुए आशीष मूंदड़ा के पक्ष में समर्थन देते हुए बिना किसी शर्त नामांकन उठा लिया। इसके बाद अशीष मूंदड़ा ने अध्यक्ष निर्वाचित होते ही कालानी को अपना महामंत्री मनोनीत किए जाने की घोषणा कर दी। मुख्य चुनाव अधिकारी भरत बाहेती एवं सह चुनाव अधिकारी तरुण असावा व राकेश काबरा ने बताया कि निर्धारित समय तक अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन प्राप्त हुए थे। पहला नामांकन युवा उद्यमी अर्पित कालानी पुत्र कैलाश कालानी और दूसरा नामांकन युवा समाजसेवी आशीष मूंदड़ा पुत्र ओम प्रकाश मुंदड़ा द्वारा दाखिल किया गया था। चुनाव प्रक्रिया ने अचानक तब ऐतिहासिक आदर्श मोड़ ले लिया जब नाम वापसी अवधि के दौरान अर्पित कालानी ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि पद से बड़ा संगठन है और संगठन से बड़ा समाज। उन्होंने समाज हित और संगठन की एकता को सर्वोपरि रखते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया और अपने प्रतिद्वंदी आशीष मूंदड़ा को अपना पूर्ण और बिना शर्त समर्थन प्रदान किया। उनके निर्णय का पूरे सभागार ने खड़े होकर तालियों से स्वागत किया। इस निर्णय ने यह सिद्ध कर दिया कि मतभेद हो सकते हैं, पर मनभेद कभी नहीं होना चाहिए। चुनाव के तुरंत बाद अपने प्रथम उद्बोधन में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष आशीष मूंदड़ा ने कहा कि यह जीत उनकी अकेले की नहीं, यह पूरे युवा संगठन की एकता की जीत है। अर्पित कालानी ने जो अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया है, वे उसे कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी चुनावों का परिणाम सर्वसम्मति से हो, ऐसा आदर्श प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा। इसी के आशीष मूंदड़ा ने अर्पित कालानी को उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन (2026-2029) की नई कार्यकारिणी में महामंत्री के पद पर मनोनीत किया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में रमेश बहेड़िया एवं जय बांगड़ उपस्थित रहे। साथ ही दक्षिणी राजस्थान माहेश्वरी युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघव कोठारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री को प्रदेश संगठन की ओर से बधाई दी और युवाओं से आव्हान किया कि वे एकजुट होकर समाज के लिए कार्य करें। इस अवसर पर जिला महिला संगठन की सचिव नीलम पेड़िवाल, कोषाध्यक्ष सरोज सोडाणी, महेश सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेश राठी, सचिव ललित माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष हितेश भदादा तथा नगर सभा के प्रचार प्रसार मंत्री महावीर चांडक सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं युवा साथी उपस्थित थे।

—अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्रीउदयपुर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन क…

26 Sep 2026, 11:05

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फार्मेसी सप्ताह का हुआ समापन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

उदयपुर । जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय) के डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी में आयोजित फार्मेसी सप्ताह का समापन शुक्रवार को विश्व फार्म…

26 Sep 2026, 06:47

दीनदयाल उपाध्याय की 111वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक - उपमहापौर दिनेश भट्टअंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना दीनदयाल जी का लक्ष्य - दिनेश भट्टउदयपुर। भारतीय जन…

26 Sep 2026, 06:45

बाल रंग उत्सव के प्रथम दिवस ‘मैं बोझ नहीं, भविष्य हूँ’ और ‘जामुन का पेड़’ ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

उदयपुर। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर एवं उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज के संयुक्त…

25 Sep 2026, 17:58

विकसित भारत जन सेवा जन अभियान के तहत ग्राम पंचायत अमरथून में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सम्मानित किया

बांसवाड़ा। ग्राम पंचायत अमरथून अधीन समस्त 10 विद्यालयों , तीन आंगनवाड़ी केंद्रों ओर एक मां बाड़ी केंद्र पर समारोह पूर्वक संस्था प्रधान अरुण व्यास, समाज सेवी रा…

25 Sep 2026, 17:03

अमरथून में वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ

बांसवाड़ा। विद्या भारती के तत्वाधान में वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन ग्राम पंचायत अमरथून अधीन समस्त विद्यालयों आंगनवाड़ी केंद्र मां बाड़ी केंद्र में अरुण व्यास…

25 Sep 2026, 16:51

विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जलझूलनी एकादशी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जलझूलनी एकादशी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।विधानसभाध्यक्ष देवनानी ने कहा कि ज…

25 Sep 2026, 16:41

भारतीय चिंतन और राष्ट्रनिष्ठा के अमर साधक थे पं. दीनदयाल उपाध्याय:विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी

जयपुर। राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन भारतीय चिंतन, राष्ट्रनिष्ठा, सामाजिक समरसता और मानव कल्याण के प्रति …

25 Sep 2026, 16:40

अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष आयोजन

संकेतों की भाषा से गूंजा आत्मनिर्भरता का संदेश, विशेष प्रतिभाओं को मिला सम्मानअंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर अभिलाषा विशेष विद्यालय एवं अरन्या विलास का सं…

25 Sep 2026, 15:24

हृदय से निकली प्रार्थना ही बनती है सार्थकःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

उदयपुर,श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में देवेन्द्र धाम स्थित महावीर समवशरण में धर्मसभा आयोजित हुई। धर्मसभा को संबोधित करते हुए डॉ. सुरेन्…

25 Sep 2026, 15:22

वासनाओं का त्याग कर आत्मस्वरूप में लीन होना ही उत्तम ब्रह्मचर्य

उदयपुर। सकल दिगंबर जैन समाज सेक्टर-14 की ओर से महावीर भवन में आयोजित दस दिवसीय पर्युषण पर्व का समापन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धा और उल्लासपू…

25 Sep 2026, 15:20