मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 21 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C

खबरें खोजें

“जीत” के परिणाम

1665 परिणाम मिले

दंगल में बेटियों का जलवा: आठ पदकों के साथ राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास

उदयपुर। जिला अल्पसंख्यक एवं कल्याण विभाग उदयपुर द्वारा संचालित राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय, नयाखेड़ा, उदयपुर की छात्राओं ने कुश्ती प्रतियोगिता में…

26 Sep 2026, 16:25

पितरों के प्रति कर्तव्य: स्मृति से संस्कार तक

मनुष्य कितना भी आधुनिक क्यों न हो जाए, उसकी जड़ें अपने परिवार, समाज, संस्कृति और पूर्वजों से जुड़ी रहती हैं। वर्तमान का व्यक्तित्व अतीत की अनेक पीढ़ियों के अनु…

26 Sep 2026, 15:48

उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर आशीष मूंदड़ा निर्विरोध निर्वाचित

—अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्रीउदयपुर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन क…

26 Sep 2026, 11:07

उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर आशीष मूंदड़ा निर्विरोध निर्वाचित —अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्री उदयपुर, 25 सितम्बर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के आगामी सत्र 2026-2029 के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव बुधवार को सिर्फ सर्व-सम्मति के साथ ही सम्पन्न नहीं हुआ, बल्कि सर्वसम्मति का यह अवसर ऐतिहासिक बन गया। दरअसल, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अर्पित कालानी ने पद से बड़ा संगठन है और संगठन से बड़ा समाज, कहते हुए आशीष मूंदड़ा के पक्ष में समर्थन देते हुए बिना किसी शर्त नामांकन उठा लिया। इसके बाद अशीष मूंदड़ा ने अध्यक्ष निर्वाचित होते ही कालानी को अपना महामंत्री मनोनीत किए जाने की घोषणा कर दी। मुख्य चुनाव अधिकारी भरत बाहेती एवं सह चुनाव अधिकारी तरुण असावा व राकेश काबरा ने बताया कि निर्धारित समय तक अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन प्राप्त हुए थे। पहला नामांकन युवा उद्यमी अर्पित कालानी पुत्र कैलाश कालानी और दूसरा नामांकन युवा समाजसेवी आशीष मूंदड़ा पुत्र ओम प्रकाश मुंदड़ा द्वारा दाखिल किया गया था। चुनाव प्रक्रिया ने अचानक तब ऐतिहासिक आदर्श मोड़ ले लिया जब नाम वापसी अवधि के दौरान अर्पित कालानी ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि पद से बड़ा संगठन है और संगठन से बड़ा समाज। उन्होंने समाज हित और संगठन की एकता को सर्वोपरि रखते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया और अपने प्रतिद्वंदी आशीष मूंदड़ा को अपना पूर्ण और बिना शर्त समर्थन प्रदान किया। उनके निर्णय का पूरे सभागार ने खड़े होकर तालियों से स्वागत किया। इस निर्णय ने यह सिद्ध कर दिया कि मतभेद हो सकते हैं, पर मनभेद कभी नहीं होना चाहिए। चुनाव के तुरंत बाद अपने प्रथम उद्बोधन में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष आशीष मूंदड़ा ने कहा कि यह जीत उनकी अकेले की नहीं, यह पूरे युवा संगठन की एकता की जीत है। अर्पित कालानी ने जो अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया है, वे उसे कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी चुनावों का परिणाम सर्वसम्मति से हो, ऐसा आदर्श प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा। इसी के आशीष मूंदड़ा ने अर्पित कालानी को उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन (2026-2029) की नई कार्यकारिणी में महामंत्री के पद पर मनोनीत किया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में रमेश बहेड़िया एवं जय बांगड़ उपस्थित रहे। साथ ही दक्षिणी राजस्थान माहेश्वरी युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघव कोठारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री को प्रदेश संगठन की ओर से बधाई दी और युवाओं से आव्हान किया कि वे एकजुट होकर समाज के लिए कार्य करें। इस अवसर पर जिला महिला संगठन की सचिव नीलम पेड़िवाल, कोषाध्यक्ष सरोज सोडाणी, महेश सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेश राठी, सचिव ललित माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष हितेश भदादा तथा नगर सभा के प्रचार प्रसार मंत्री महावीर चांडक सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं युवा साथी उपस्थित थे।

—अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्रीउदयपुर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन क…

26 Sep 2026, 11:05

सेंट्रल एकेडमी सेक्टर-3 में जिला स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट संपन्न; सेंट्रल एकेडमी, सेंट एंथोनी, वेदान्त और रिद्धि रहे विजेता

उदयपुर। सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-3 में आयोजित 14 वर्ष छात्र-छात्रा जिला स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट विभिन्न वर्गों के रोमांचक मुकाबलों के …

26 Sep 2026, 10:59

सुरों के राष्ट्रीय मंच पर जुटेंगी 10 राज्यों की 70 से अधिक चयनित युवा प्रतिभाएं*

जयपुर। देशभर की उभरती युवा संगीत प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने वाला सुर संगम का 37वां राष्ट्रीय युवा संगीत समारोह एवं राष्ट्रीय गायन प्रतिभा प्रतियोगि…

26 Sep 2026, 05:40

राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित राज्य के तीन बड़े निगमों में भाजपा का दबदबा, सुकेत ने दिखाया स्थानीय समीकरणों का असली रंग

राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में शुक्रवार को सामने आए परिणामों ने प्रदेश के तीन बड़े नगर निगमों राजधानी जयपुर, प्रदेश के दूसरे बड़े नगर जोधपुर और शिक्षा नगरी…

25 Sep 2026, 18:18

सेंट्रल एकेडमी सेक्टर-3 में जिला स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट संपन्न; सेंट्रल एकेडमी, सेंट एंथोनी, वेदान्त और रिद्धि रहे विजेता

उदयपुर। सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-3 में आयोजित 14 वर्ष छात्र-छात्रा जिला स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट विभिन्न वर्गों के रोमांचक मुकाबलों के …

25 Sep 2026, 17:33

जिला स्तरीय (U-14) तैराकी प्रतियोगिता में सी. पी. एस. विजेता

उदयपुर जिला स्तरीय (U-14) तैराकी प्रतियोगिता में CPS के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार स्थान प्राप्त किए।यह प्रतियोगि…

25 Sep 2026, 17:11

अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष आयोजन

संकेतों की भाषा से गूंजा आत्मनिर्भरता का संदेश, विशेष प्रतिभाओं को मिला सम्मानअंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर अभिलाषा विशेष विद्यालय एवं अरन्या विलास का सं…

25 Sep 2026, 15:24

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पौधारोपण

श्रीगंगानगर। स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र श्रीगंगानगर द्वारा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्दर सिंह की अध्यक्षता में प…

24 Sep 2026, 16:53

राजकीय कन्या महाविद्यालय में नशामुक्ति जागरूकता अभियान

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत राजकीय कन्या महाविद्यालय श्र…

24 Sep 2026, 16:51