मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सेंट्रल एकेडमी सेक्टर-3 में जिला स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट संपन्न; सेंट्रल एकेडमी, सेंट एंथोनी, वेदान्त और रिद्धि रहे विजेता

उदयपुर। सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-3 में आयोजित 14 वर्ष छात्र-छात्रा जिला स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट विभिन्न वर्गों के

WAf𝕏TGin✉🖨
सेंट्रल एकेडमी सेक्टर-3 में जिला स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट संपन्न; सेंट्रल एकेडमी, सेंट एंथोनी, वेदान्त और रिद्धि रहे विजेता

उदयपुर। सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-3 में आयोजित 14 वर्ष छात्र-छात्रा जिला स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट विभिन्न वर्गों के रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हुआ। टूर्नामेंट के समापन पर सभी श्रेणियों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे: 1. समूह स्पर्धा (14 वर्ष छात्र वर्ग): इस वर्ग में मेजबान सेंट्रल एकेडमी सेक्टर-3 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं द जूनियर स्टडी की टीम द्वितीय और MDS की टीम तृतीय स्थान पर रही।

2. समूह स्पर्धा (14 वर्ष छात्रा वर्ग): छात्राओं के समूह वर्ग में सेंट एंथोनी स्कूल ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। CPS की टीम उपविजेता रहते हुए द्वितीय और सेंट मैरीज की टीम तृतीय स्थान पर रही।

3. व्यक्तिगत स्पर्धा (14 वर्ष छात्र वर्ग): एकल मुकाबलों में सेंट पॉल्स स्कूल के वेदान्त ने अपने बेहतरीन खेल की बदौलत प्रथम स्थान का खिताब जीता। CPS स्कूल के शौर्य ने द्वितीय और द जूनियर स्टडी के ध्रुवान ने तृतीय स्थान हासिल किया।

4. व्यक्तिगत स्पर्धा (14 वर्ष छात्रा वर्ग): छात्राओं की व्यक्तिगत स्पर्धा में CPS स्कूल की रिद्धि ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान अपने नाम किया। सेंट एंथोनी स्कूल की चार्वी द्वितीय स्थान पर और सेंट मैरीज स्कूल की फरहीन तृतीय स्थान पर रहीं।

टूर्नामेंट के समापन पर विद्यालय प्रशासन और खेल प्रभारियों ने सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।