श्रीगंगानगर। स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र श्रीगंगानगर द्वारा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्दर सिंह की अध्यक्षता में पौधारोपण किया गया।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री परमजीत सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हेतु स्वच्छता पखवाड़ा 2026 भावी पीढ़ियों के प्रति उत्तरदायित्व को पूर्ण करने की दिशा में महत्वपूर्ण मुहिम है।
इस दौरान श्री बलजीत सिंह ढिल्लो, श्री अजय मेहता, श्री मंजोत सिंह, श्री जसकरण सिंह बराड़, श्री गगनदीप सिंह मान, श्रीमती सोनिया, श्री खुशप्रीत सिंह एवं श्री मदन सिंह ने योगदान दिया।
