मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

शहर के 65 वार्डो में कार्यरत अस्थाई सफाई कर्मचारियों के बकाया वेतन भुगतान किये जाने की मांग।

सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने नगर परिषद आयुक्त को सौंपा ज्ञापन।

WAf𝕏TGin🖨

श्रीगंगानगर, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने शुक्रवार को नगर परिषद सचिव राकेश कुमार को आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर श्रीगंगानगर शहर के 65 वार्डो में कार्यरत अस्थाई सफाई कर्मचारियों के माह जनवरी 2026 का बकाया वेतन भुगतान की मांग की गई।

इस दौरान सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल, संजय चांवरिया, सुनील भाटिया, सूरज लोट सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने बताया कि श्रीगंगानगर शहर के 65 वार्डो में सफाई कार्य हेतु लगे हुए अस्थाई सफाई कर्मचारियों के माह जनवरी 2026 का वेतन भुगतान आज दिनांक तक नहीं किया गया है जिस कारण अस्थाई सफाई कर्मचारियों को जीवन यापन व परिवार के पालन पोषण में काफी परेशानी हो रही है।

इससे यूनियन और कर्मचारियों में रोष है। सफाई कर्मचारी यूनियन द्वारा उक्त बकाया वेतन भुगतान शीघ्र अतिशीघ्र करवाने की मांग रखी।

सचिव राकेश कुमार द्वारा बकाया वेतन भुगतान शीघ्र किये जाने का आश्वासन दिया।