मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

आवासीय पट्टा मिलने पर कर्मजीत कौर ने जताया सरकार का आभार

मुख्य बिंदु
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
  • अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 12 एच (हिशामकी) में गुरूवार को आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर चक 12 एच निवासी कर्मजीत कौर पत्नी रूप सिंह को आवासीय पट्टे का वितरण किया गया।
  • लम्बे समय से यह परिवार भूमि के स्वामित्व से वंचित था, जिस कारण उन्हें आवास और सुरक्षा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
  • शिविर के दौरान अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही के पश्चात कर्मजीत कौर सहित पांच अन्य परिवादियों को आवासीय पट्टे वितरित किये।
  • शिविर में हाथोहाथ लाभ मिलने पर भारताराम ने माननीय मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
WAf𝕏TGin🖨
आवासीय पट्टा मिलने पर कर्मजीत कौर ने जताया सरकार का आभार

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।

अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 12 एच (हिशामकी) में गुरूवार को आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर चक 12 एच निवासी कर्मजीत कौर पत्नी रूप सिंह को आवासीय पट्टे का वितरण किया गया।

लम्बे समय से यह परिवार भूमि के स्वामित्व से वंचित था, जिस कारण उन्हें आवास और सुरक्षा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। शिविर के दौरान अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही के पश्चात कर्मजीत कौर सहित पांच अन्य परिवादियों को आवासीय पट्टे वितरित किये।

शिविर में हाथोहाथ लाभ मिलने पर भारताराम ने माननीय मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर तहसीलदार श्री हाबूलाल मीणा, एडीओ श्री अशोक कुमार यादव, श्री पृथवीराज, श्री भंवर सिंह, श्री लालचंद, श्री सतवीर सिंह, श्री सुशील कुमार, श्रीमती वीरपाल कौर सहित अन्य मौजूद रहे।