मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

जिला कलक्टर ने किया निर्माणाधीन चिकित्सा भवन का अवलोकन

आरएसआरडीसी और चिकित्सा अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

मुख्य बिंदु
  • अमित यादव ने मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन 240 बेड के नये चिकित्सा भवन का अवलोकन किया।
  • इस दौरान उन्होंने क्रिटिकल केयर यूनिट, मदर्स लैब सहित अन्य स्थानों का अवलोकन कर चिकित्सा विभाग एवं आरएसआरडीसी के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
  • सुखपाल बराड़ ने बताया कि जिला कलक्टर द्वारा मंगलवार सुबह 240 बेड के नये चिकित्सा भवन के निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन किया।
  • इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी आरएसआरडीसी अधिकारियों से अब तक हुए कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि शेष कार्य जल्द पूर्ण किया जाये।
  • मदर्स लैब और क्रिटिकल केयर यूनिट अवलोकन के दौरान उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को राज्य सरकार की मंशा के अनुसार अधिकाधिक जांचें कर रोगियों को राहत देने के निर्देश दिये।
  • उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन को समुचित जांच और उपचार सुविधा मिले, इसके लिये चिकित्सा अधिकारी पूर्ण संवेदनशीलता के साथ काम करें।
WAf𝕏TGin🖨
जिला कलक्टर ने किया निर्माणाधीन चिकित्सा भवन का अवलोकन

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन 240 बेड के नये चिकित्सा भवन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने क्रिटिकल केयर यूनिट, मदर्स लैब सहित अन्य स्थानों का अवलोकन कर चिकित्सा विभाग एवं आरएसआरडीसी के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

पीएमओ डॉ. सुखपाल बराड़ ने बताया कि जिला कलक्टर द्वारा मंगलवार सुबह 240 बेड के नये चिकित्सा भवन के निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी आरएसआरडीसी अधिकारियों से अब तक हुए कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि शेष कार्य जल्द पूर्ण किया जाये।

मदर्स लैब और क्रिटिकल केयर यूनिट अवलोकन के दौरान उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को राज्य सरकार की मंशा के अनुसार अधिकाधिक जांचें कर रोगियों को राहत देने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन को समुचित जांच और उपचार सुविधा मिले, इसके लिये चिकित्सा अधिकारी पूर्ण संवेदनशीलता के साथ काम करें।

इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला, पीएमओ डॉ. सुखपाल बराड़, आरएसआरडीसी के श्री गुरप्रीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।