मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

कन्यादान योजना बनी बेटी के विवाह में सहारा,लक्ष्मी के विवाह के लिये सरकार ने दी लक्ष्मी

मुख्य बिंदु
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
  • श्रीगंगानगर जिले की अनूपगढ़ पचांयत समिति की ग्राम पंचायत 7 एसजेएम में गुरूवार को ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किया गया।
  • शिविर में 7 एसजेएम निवासी श्रीमती सुन्दरी पत्नी राजाराम ने अपनी पुत्री लक्ष्मी के विवाह के लिये मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिये आवेदन प्रस्तुत किया।
  • परिवार की आर्थिक स्थिति सीमित होने के कारण विवाह के खचों को लेकर परिवार को चिंता बनी हुई थी।
  • शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आवेदन की जांच कर पात्रता के अनुसार योजना का लाभ स्वीकृत किया गया।
  • योजना के अंतर्गत प्राप्त आर्थिक सहायता से परिवार को विवाह संबंधी आवश्यक खर्चों के वहन में सहायता मिली तथा बेटी का विवाह सम्मानपूर्वक सम्पन्न करवाने में सहयोग प्राप्त हुआ।
WAf𝕏TGin🖨
कन्यादान योजना बनी बेटी के विवाह में सहारा,लक्ष्मी के विवाह के लिये सरकार ने दी लक्ष्मी

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।

श्रीगंगानगर जिले की अनूपगढ़ पचांयत समिति की ग्राम पंचायत 7 एसजेएम में गुरूवार को ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में 7 एसजेएम निवासी श्रीमती सुन्दरी पत्नी राजाराम ने अपनी पुत्री लक्ष्मी के विवाह के लिये मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिये आवेदन प्रस्तुत किया।

परिवार की आर्थिक स्थिति सीमित होने के कारण विवाह के खचों को लेकर परिवार को चिंता बनी हुई थी। शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आवेदन की जांच कर पात्रता के अनुसार योजना का लाभ स्वीकृत किया गया।

योजना के अंतर्गत प्राप्त आर्थिक सहायता से परिवार को विवाह संबंधी आवश्यक खर्चों के वहन में सहायता मिली तथा बेटी का विवाह सम्मानपूर्वक सम्पन्न करवाने में सहयोग प्राप्त हुआ।

लाभार्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना ने आर्थिक बोझ को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा परिवार को चिन्ताओं से मुक्त किया है।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से परिवार को बड़ी राहत मिली है, जिससे बेटी के विवाह की तैयारी सुचारू रूप से हो सकी। शिविर में कन्यादान राशि की स्वीकृति मिलने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।