मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

ग्राम पंचायत 9-जैड में मनरेगा कार्य शुरू करवाने व भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

मुख्य बिंदु
  • अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के नेतृत्व में ग्राम पंचायत 9-जैड में मनरेगा कार्य शुरू करवाने तथा ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार के विरोध में आज पंचायत घर के समक्ष धरना एवं प्रदर्शन किया गया।
  • यूनियन के अध्यक्ष कॉमरेड जीतसिंह, उपाध्यक्ष वकीलसिंह, संयुक्त मास्टर प्लान संघर्ष समिति के संयोजक नरेश शर्मा, इंटरनेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी के राज्य संयोजक चुन्नीलाल पूनिया और गणपत सिंह आदि ने धरना और प्रदर्शन के दौरान संबोधित किया।
  • उन्होंने ग्राम पंचायत 9-जैड में मनरेगा कार्यों को तत्काल प्रभाव से शुरू करने तथा इस ग्राम पंचायत हुए भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
  • उन्होंने चेतावनी दी कियदि शीघ्र ही मनरेगा कार्य शुरू नहीं किए गए और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा बड़े स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।
  • कार्यक्रम में मामा सुच्चासिंह, संतोखसिंह, गुरमेलसिंह, राजू, लक्ष्मीदेवी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए।
WAf𝕏TGin🖨
ग्राम पंचायत 9-जैड में मनरेगा कार्य शुरू करवाने व भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

श्रीगंगानगर । अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के नेतृत्व में ग्राम पंचायत 9-जैड में मनरेगा कार्य शुरू करवाने तथा ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार के विरोध में आज पंचायत घर के समक्ष धरना एवं प्रदर्शन किया गया।यूनियन के अध्यक्ष कॉमरेड जीतसिंह, उपाध्यक्ष वकीलसिंह, संयुक्त मास्टर प्लान संघर्ष समिति के संयोजक नरेश शर्मा, इंटरनेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी के राज्य संयोजक चुन्नीलाल पूनिया और गणपत सिंह आदि ने धरना और प्रदर्शन के दौरान संबोधित किया।

उन्होंने ग्राम पंचायत 9-जैड में मनरेगा कार्यों को तत्काल प्रभाव से शुरू करने तथा इस ग्राम पंचायत हुए भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

उन्होंने चेतावनी दी कियदि शीघ्र ही मनरेगा कार्य शुरू नहीं किए गए और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा बड़े स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।कार्यक्रम में मामा सुच्चासिंह, संतोखसिंह, गुरमेलसिंह, राजू, लक्ष्मीदेवी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए।

सभी ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।