मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

जिला कलक्टर ने बजट घोषणाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य बिंदु
  • अमित यादव ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
  • जिला कलक्टर ने विभागवार फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए विद्युत विभाग की कुसुम योजना (घटक ए, बी एवं सी) की प्रगति जानी, महिला अधिकारिता विभाग की लाडो प्रोत्साहन योजना की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को राजश्री एवं शुभलक्ष्मी योजनाओं का डेटा नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए।
  • बैठक में कृषि एवं उद्यान विभाग की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत डिग्गी निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
  • साथ ही मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान सत्र 2025-26 के अंतर्गत विद्यालयों में उपस्थिति लक्ष्य की उपलब्धि की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
  • जिला कलक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने पर जोर दिया।
WAf𝕏TGin🖨
जिला कलक्टर ने बजट घोषणाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने विभागवार फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए विद्युत विभाग की कुसुम योजना (घटक ए, बी एवं सी) की प्रगति जानी, महिला अधिकारिता विभाग की लाडो प्रोत्साहन योजना की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को राजश्री एवं शुभलक्ष्मी योजनाओं का डेटा नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए।

बैठक में कृषि एवं उद्यान विभाग की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत डिग्गी निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। साथ ही मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान सत्र 2025-26 के अंतर्गत विद्यालयों में उपस्थिति लक्ष्य की उपलब्धि की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने पर जोर दिया।

जिला कलक्टर ने पंच गौरव योजना की समीक्षा करते हुए संपादित गतिविधियों की प्रगति की जानकारी ली तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट की भी समीक्षा की।

नशा मुक्ति अभियान के संबंध में जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि समस्त विभाग आपसी समन्वय के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।

संबंधित विभाग द्वारा आईईसी गतिविधियां नियमित रूप से संचालित कर आमजन को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर लक्ष्य आधारित एक्शन प्लान तैयार किया जाए तथा माय भारत के माध्यम से भी अभियान को प्रभावी रूप से संचालित किया जाए।

बैठक में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद (एमएसपी) से संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को किसानों को निर्धारित दरों पर उपज खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

फसल खरीद को लेकर समय रहते सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली जाये। खरीद केन्द्रों पर सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाये।

फसल खरीद के साथ-साथ उपज उठाव पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।

इसके साथ ही जिला कलक्टर ने राजकाज ई-फाइल प्रणाली में प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी ई-फाइलों का निपटारा निर्धारित समयसीमा में करना सुनिश्चित करें, ताकि कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री हरीशंकर, एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, प्रशिक्षु श्रीमती अदिति यादव, श्री ़ऋषभ जैन, श्री धीरज चावला, श्री हरीश मित्तल, डॉ. अजय सिंगला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।