मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जिले में व्यापक कार्यालय स्वच्छता अभियान का आयोजन

अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता की ली शपथ

मुख्य बिंदु
  • राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिला कलक्टर डॉ.
  • मंजू के नेतृत्व में जिले के समस्त राजकीय कार्यालय परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
  • इस अभियान के तहत राजकीय कार्यालयों की सफाई की गई तथा कार्यस्थलों को सुव्यवस्थित और स्वच्छ बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
  • अभियान के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने कार्यस्थलों, डेस्क, अलमारियों एवं फाइलों की साफ-सफाई कर कार्यालय को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और कार्य-अनुकूल बनाया गया।
  • इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा गया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि कार्यसंस्कृति का अभिन्न अंग होनी चाहिए।
  • स्वच्छ कार्यालय न केवल कार्यक्षमता बढ़ाता है, बल्कि सकारात्मक और अनुशासित वातावरण भी निर्मित करता है।
WAf𝕏TGin🖨
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जिले में व्यापक कार्यालय स्वच्छता अभियान का आयोजन

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू के नेतृत्व में जिले के समस्त राजकीय कार्यालय परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत राजकीय कार्यालयों की सफाई की गई तथा कार्यस्थलों को सुव्यवस्थित और स्वच्छ बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

अभियान के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने कार्यस्थलों, डेस्क, अलमारियों एवं फाइलों की साफ-सफाई कर कार्यालय को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और कार्य-अनुकूल बनाया गया।

इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा गया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि कार्यसंस्कृति का अभिन्न अंग होनी चाहिए।

स्वच्छ कार्यालय न केवल कार्यक्षमता बढ़ाता है, बल्कि सकारात्मक और अनुशासित वातावरण भी निर्मित करता है। समस्त कार्मिकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।