मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

24 दिसम्बर तक लगेंगे शहरी समस्या समाधान शिविर

मुख्य बिंदु
  • राज्य सरकार के निर्देशानुसार वर्तमान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर शहरी समस्या समाधान शिविर 16 से 24 दिसम्बर 2025 तक (रविवार को छोड़कर) नगरपरिषद सभाकक्ष में आयोजित होंगे।
  • मंजू ने अभियान के सफल क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग एवं समीक्षा के लिये दिशा-निर्देश जारी किये हैं।
  • नगरपरिषद आयुक्त श्री रविन्द्र यादव ने बताया कि 16 दिसम्बर को वार्ड नम्बर 1 से 5, 17 दिसम्बर को वार्ड नम्बर 6 से 10, 18 दिसम्बर को वार्ड नम्बर 11 से 20, 19 दिसम्बर को वार्ड नम्बर 21 से 30, 20 दिसम्बर को वार्ड नम्बर 31 से 40, 22 दिसम्बर को वार्ड नम्बर 41 से 50, 23 दिसम्बर को वार्ड नम्बर 51 से 60, 24 दिसम्बर को वार्ड नम्बर 61 से 65 के लिये शिविर आयोजित किये जायेंगे।
  • उन्होंने बताया कि शिविरों के सफलतापूर्वक आयोजन के लिये विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गये हैं।
  • शहरी समस्या समाधान शिविरों का समय प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक रहेगा।
WAf𝕏TGin✉🖨

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार वर्तमान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर शहरी समस्या समाधान शिविर 16 से 24 दिसम्बर 2025 तक (रविवार को छोड़कर) नगरपरिषद सभाकक्ष में आयोजित होंगे। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने अभियान के सफल क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग एवं समीक्षा के लिये दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

नगरपरिषद आयुक्त श्री रविन्द्र यादव ने बताया कि 16 दिसम्बर को वार्ड नम्बर 1 से 5, 17 दिसम्बर को वार्ड नम्बर 6 से 10, 18 दिसम्बर को वार्ड नम्बर 11 से 20, 19 दिसम्बर को वार्ड नम्बर 21 से 30, 20 दिसम्बर को वार्ड नम्बर 31 से 40, 22 दिसम्बर को वार्ड नम्बर 41 से 50, 23 दिसम्बर को वार्ड नम्बर 51 से 60, 24 दिसम्बर को वार्ड नम्बर 61 से 65 के लिये शिविर आयोजित किये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि शिविरों के सफलतापूर्वक आयोजन के लिये विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गये हैं। शहरी समस्या समाधान शिविरों का समय प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक रहेगा।

यदि सायं 5 बजे तक कार्य अपूर्ण/लम्बित रहते हैं, तो कार्य समाप्ति तक शिविर का समापन नहीं किया जायेगा।