मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

पूर्व मंत्री श्री टीटी के मागदर्शन में सुराज पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर

मुख्य बिंदु
  • पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी के नेतृत्व में 15 दिसम्बर को माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के जन्म दिवस पर सुराज पखवाड़ा के अंतर्गत पदमपुर क्षेत्र में रक्तदान शिविर, गौ सेवा, लंगर सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये।
  • श्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी ने बताया कि 50 जीबी में पाठ भोग के पश्चात माननीय मुख्यमंत्री जी के उज्ज्वल भविष्य व राजस्थान के विकास की अरदास की गई।
  • पूरे दिन लंगर का वितरण हुआ।
  • श्री गौशाला पदमपुर में गायों को चारा व गुड खिलाया गया तत्पश्चात बसंत पैलेस में कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया।
  • लगभग 125 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
  • राजकीय चिकित्सालय में गरीबों के लिये निःशुल्क आयुष्मान आरोग्य योजना के अंतर्गत दवाईयां, जांच एवं पौष्टिक आहार की थैलियां वितरित की गई।
WAf𝕏TGin🖨
पूर्व मंत्री श्री टीटी के मागदर्शन में सुराज पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर

श्रीगंगानगर। पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी के नेतृत्व में 15 दिसम्बर को माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के जन्म दिवस पर सुराज पखवाड़ा के अंतर्गत पदमपुर क्षेत्र में रक्तदान शिविर, गौ सेवा, लंगर सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये।

श्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी ने बताया कि 50 जीबी में पाठ भोग के पश्चात माननीय मुख्यमंत्री जी के उज्ज्वल भविष्य व राजस्थान के विकास की अरदास की गई।

पूरे दिन लंगर का वितरण हुआ। श्री गौशाला पदमपुर में गायों को चारा व गुड खिलाया गया तत्पश्चात बसंत पैलेस में कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया।

लगभग 125 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। राजकीय चिकित्सालय में गरीबों के लिये निःशुल्क आयुष्मान आरोग्य योजना के अंतर्गत दवाईयां, जांच एवं पौष्टिक आहार की थैलियां वितरित की गई।

इस अवसर पर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा भी सहयोग किया गया। नगरमण्डल अध्यक्ष अंशुबिलण्दी दिलाब रंधावा, श्री पवन उपनेजा, श्री गौरव सैनी, श्री प्रेम अटवाल एवं समनदीप बडिंग तथा रूधिरा चेरिटेबल ब्लड सेन्टर की टीम ने रक्तदान संग्रहित किया।

डीसीओ श्रीमती सुखदीप कौर, सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला, बीसीएमओ डॉ. मुकेश मित्तल एवं प्रभारी श्री दिनेश भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।