मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में चयनित ग्राम एवं नगरीय खण्ड में सर्वेक्षण कार्य जारी

मुख्य बिंदु
  • संकलित सूचना का राष्ट्रीय योजनाओं के निर्माण एवं नीति-निर्धारण में उपयोगः जिला कलक्टर श्रीगंगानगर।
  • सामाजिक एवं आर्थिक पहलुओं के संबंध में जानकारी एकत्र करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रति वर्ष सर्वे कार्य किया जाता हंै।
  • इसी संदर्भ में जिले की चयनित गांवों व नगरीय क्षेत्र में सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है।
  • मंजू ने बताया कि वर्तमान में राज्य मंे राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण के 80वें दौर के अन्तर्गत जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में चयनित ग्राम एवं नगरीय खण्ड में सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा हैं।
  • यह सर्वेक्षण कार्य आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय के अधीन जिला सांख्यिकी कार्यालय में पद स्थापित कार्मिकों द्वारा सम्पादित किया जा रहा हैं।
  • सांख्यिकी कार्यालय के कार्मिक सर्वे के लिए आते हैं और आपके गांव, शहर, परिवारों या व्यवसायों से संबंधित जानकारी लेते हैं।
WAf𝕏TGin✉🖨

संकलित सूचना का राष्ट्रीय योजनाओं के निर्माण एवं नीति-निर्धारण में उपयोगः जिला कलक्टर श्रीगंगानगर। सामाजिक एवं आर्थिक पहलुओं के संबंध में जानकारी एकत्र करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रति वर्ष सर्वे कार्य किया जाता हंै। इसी संदर्भ में जिले की चयनित गांवों व नगरीय क्षेत्र में सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है।

जिला कलक्टर डाॅ. मंजू ने बताया कि वर्तमान में राज्य मंे राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण के 80वें दौर के अन्तर्गत जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में चयनित ग्राम एवं नगरीय खण्ड में सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा हैं। यह सर्वेक्षण कार्य आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय के अधीन जिला सांख्यिकी कार्यालय में पद स्थापित कार्मिकों द्वारा सम्पादित किया जा रहा हैं।

सांख्यिकी कार्यालय के कार्मिक सर्वे के लिए आते हैं और आपके गांव, शहर, परिवारों या व्यवसायों से संबंधित जानकारी लेते हैं। आपके द्वारा दी गई हर जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रहती हैं। इसका उपयोग केवल योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए होता हैं। आपकी निजता का पूरा ख्याल रखा जाता हैं।

जिला कलक्टर ने जिले के सभी सरपंचों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, समाज के प्रबुद्धजनों, वेल फेयर सोसाइटीज और उद्यमी संगठनों से आग्रह किया है कि आप अपने क्षेत्र में लोगों को एनएसएस सर्वेक्षणों के महत्व के बारे में बताएं। सांख्यिकी विभाग के कार्मिक जब आपके पास सर्वे के लिए आएं, तो उन्हें सही और पूरी जानकारी दें ताकि संकलित सूचना का राष्ट्रीय योजनाओं के निर्माण एवं नीति-निर्धारण में उपयोग किया जा सके।