मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

डेंगू, मलेरिया व मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु परिषद् द्वारा विभिन्न वार्डो में करवाई गई फोगिंग व काले तेल का छिड़काव।

मुख्य बिंदु
  • मच्छरजनित मलेरिया, डेंगू व मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु नगर परिषद, श्रीगंगानगर द्वारा शहर के समस्त वार्डो में फोगिंग करवाई जावेगी व नाले नालियों में काले तेल का छिड़काव भी करवाया जावेगा।
  • आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि नगर परिषद द्वारा पहले राउण्ड में तो शहर के समस्त वार्डो में फोगिंग व काले तेल का छिड़काव करवा दिया गया है।
  • दूसरे राउण्ड में वार्डवाइज फोगिंग व काले तेल का छिड़काव करवाया जा रहा है।
  • यह कार्य लगातार जारी रहेगा।
  • आज दिनांक तक 27 वार्डो में फोगिंग करवा दी गई है।
  • जिन वार्डो में काले तेल का छिड़काव नहीं हुआ, उन वार्डो के सफाई निरीक्षकों को स्टोर से काला तेल प्राप्त कर वार्डो में स्थित नालों व नालियों में छिड़काव करवाये जाने हेतु पाबंद किया गया है।
WAf𝕏TGin🖨
डेंगू, मलेरिया व मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु परिषद् द्वारा विभिन्न वार्डो में करवाई गई फोगिंग व काले तेल का छिड़काव।

श्रीगंगानगर। मच्छरजनित मलेरिया, डेंगू व मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु नगर परिषद, श्रीगंगानगर द्वारा शहर के समस्त वार्डो में फोगिंग करवाई जावेगी व नाले नालियों में काले तेल का छिड़काव भी करवाया जावेगा।

आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि नगर परिषद द्वारा पहले राउण्ड में तो शहर के समस्त वार्डो में फोगिंग व काले तेल का छिड़काव करवा दिया गया है।

दूसरे राउण्ड में वार्डवाइज फोगिंग व काले तेल का छिड़काव करवाया जा रहा है। यह कार्य लगातार जारी रहेगा।

आज दिनांक तक 27 वार्डो में फोगिंग करवा दी गई है। जिन वार्डो में काले तेल का छिड़काव नहीं हुआ, उन वार्डो के सफाई निरीक्षकों को स्टोर से काला तेल प्राप्त कर वार्डो में स्थित नालों व नालियों में छिड़काव करवाये जाने हेतु पाबंद किया गया है।

आयुक्त ने बताया कि तकनीकी अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी व गैराज प्रभारी की ड्यूटी निरीक्षण हेतु लगाई हुई है जिनके द्वारा प्रतिदिन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है।