मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

जिला कलक्टर की अपील

मुख्य बिंदु
  • जिला कलक्टर व जिला मजिस्ट्रेट डॉ.
  • मंजू ने दीपावली के पावन पर्व पर सुरक्षा की दृष्टि से समस्त नागरिकों से अपील की है कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा पटाखों के संबंध में लगाई गई शर्तों की पालना करनी होगी।
  • कोई भी व्यक्ति अपने घरों की छतों पर खाली बोरी, कूड़ा, गैस सेलेण्डर आदि का संग्रहण नहीं करें।
  • छोटे बच्चों को अकेले में पटाखे न चलाने दिये जाये।
  • अभिभावक बच्चों के साथ रहकर बच्चों को पटाखे चलवायें।
  • खुले स्थान पर पटाखे चलाये जायें।
WAf𝕏TGin🖨

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर व जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मंजू ने दीपावली के पावन पर्व पर सुरक्षा की दृष्टि से समस्त नागरिकों से अपील की है कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा पटाखों के संबंध में लगाई गई शर्तों की पालना करनी होगी।

कोई भी व्यक्ति अपने घरों की छतों पर खाली बोरी, कूड़ा, गैस सेलेण्डर आदि का संग्रहण नहीं करें। छोटे बच्चों को अकेले में पटाखे न चलाने दिये जाये।

अभिभावक बच्चों के साथ रहकर बच्चों को पटाखे चलवायें। खुले स्थान पर पटाखे चलाये जायें।

पटाखे चलाते समय अपने पास पानी, मिट्टी व कम्बल रखें। किसी विपदा की स्थिति से निपटने के लिये फायर बिग्रेड फोन नंबर-101 या दूरभाष नं. 0154-2470101 का उपयोग करें।